Samastipur

समस्तीपुर में पहली बार होगा ‘एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स’ का राज्यस्तरीय वार्षिक कॉन्फ्रेंस, लगभग 500 से ज्यादा सर्जनों का होगा जमावड़ा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर में 24 से 26 नवंबर तक शल्य चिकित्सकों का ‘एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया’ के बिहार शाखा का राज्यस्तरीय वार्षिक कॉन्फ्रेंस पहली बार आयोजित किया जा रहा है। कॉन्फ्रेंस की मेजबानी ‘एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया’ की समस्तीपुर शाखा के द्वारा IMA समस्तीपुर के सहयोग से किया जा रहा है। इस कांफ्रेंस में राज्य भर के लगभग 500 से ज्यादा सर्जन के साथ-साथ कोलकाता और दिल्ली के विशेषज्ञ भाग लेकर अपने अनुभवों को साझा करेंगे।

इस दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस में बिहार के सभी मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर और स्नात्कोत्तर के छात्र शल्य चिकित्सा के नये तकनीक पर अपना शोध प्रस्तुत करेंगे। कॉन्फ्रेंस के पहले दिन 24 नवंबर को सर्जरी एवं गईनी का संयुक्त कार्यशाला आयोजित की जाएगी। जिसमें जटिल रोगों का इलाज किया जाएगा। इस दौरान एक स्मारिका का विमोचन किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार जैन मुख्य-अतिथि एवं ‘बिहार यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज’ के वाइस चांसलर डॉ. एस एन सिन्हा और IGINS के निदेशक डॉ. बिन्दे कुमार गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में उपस्थित होंगे।

वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में केंद्रीय मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने स्वास्थ्य शिविर का किया उद्घाटन, समय निकालकर खुद से की मरीजों की जांच, हजारों लाभार्थियों ने उठाया लाभ

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत मालीनगर स्थित पंचायत भवन में गुरुवार को…

2 घंटे ago

मध्याह्न भोजन योजना में समस्तीपुर जिले को मिले 20 करोड़ 79 लाख रुपये 

समस्तीपुर : मध्याह्न भोजन योजना में जिले को एमडीएम संचालित स्कूल शिक्षा समिति, स्कूलों में…

4 घंटे ago

समस्तीपुर SP आवास रोड में बाइक सवार वृद्ध महिला से चेन स्नैचिंग कर फरार हुए उच्चके

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसपी आवास रोड में पार्क के समीप गुरुवार की…

14 घंटे ago

BPSC TRE-4 में खुशखबरी! फिर बढ़ीं रिक्तियां, अब 33396 पदों पर होगी बंपर बहाली

शिक्षा विभाग ने टीआरई-4 में शिक्षकों के 932 पदों की बढ़ोतरी के बाद अब 76…

15 घंटे ago

टीबी-मुक्त भारत अभियान की बैठक में जागरूकता और स्क्रीनिंग पर दिया गया जोर, DDC ने की टीबी-मुक्त भारत अभियान की समीक्षा

समस्तीपुर : टीबी-मुक्त भारत अभियान को जनआंदोलन का रूप देने और जिले में टीबी उन्मूलन…

19 घंटे ago