Sports

श्रीलंका-बांग्लादेश मैच में मचा बवाल, एंजेलो मैथ्यूज को क्रिकेट इतिहास में पहली बार दिया गया time-out, अंपायर से भिड़े

श्रीलंका और बांग्लादेश (SL vs BAN) के बीच मैच के दौरान श्रीलंका के अनुभवी खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज को time-out के तौर पर आउट करार दे दिया गया. दरअसल ,मैदान पर मैथ्यूज़ ग़लत हेलमेट लेकर पहुंच गए थे. जिसके बाद उन्होंने अपने टीम डकआउट में इशारा किया कि उनके लिए दूसरा हेलमेट लाने के लिए कहा, इन सबके बीच समय ज्यादा हो गया था. जिसके कारण अंपायर ने मैथ्यूज से इस बारे में बात की. वहीं, दूसरी ओर बांग्लादेशी खिलाड़ी इस बात से खुश नहीं थे. उन्होंने अंपायर से ‘time-out’ की अपील की जिसके बाद अंपायर ने बांग्लादेश के अपील को स्वीकार कर लिया और मैथ्यूज को आउट करार दे दिया. ‘time-out’ करार दिए जाने के बाद मैथ्यूज काफी गुस्से में थे और अंपायर से बहस करते हुए नजर आए.

नियम के अनुसार बल्लेबाज के आउट होने के बाद दूसरे बल्लेबाज को क्रीज के अंदर 3 मिनट के अंदर पहुंचना होता है लेकिन मैथ्यूज मैदान पर तो पहुंच गए थे लेकिन क्रीज तक समय रहते नहीं पहुंचे, श्रीलंकाई बल्लेबाज ने बीच मैदान पर ही रूककर दूसरे हेलमेट की मांग करने लगे थे जिससे समय ज्यादा लग गया. ऐसे में बांग्लादेशी कप्तान ने टाइम आउट की अपील की जिसे अंपायर ने स्वीकार कर लिया. बता दें कि मैथ्यूज इंटरनेशनल क्रिकेट में टाइम आउट के तौर पर आउट होने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं.

टाइम आउट के लिए एमसीसी नियम

“विकेट गिरने या बल्लेबाज के रिटायर हर्ट होने के बाद, आने वाले बल्लेबाज को, 3 मिनट के भीतर क्रीज पर आकर गेंद को खेल लेना होता है. यदि ऐसा नहीं हो पाता है तो विरोधी टीम बल्लेबाज के लिए टाइम आउट की अपील कर सकती है और अंपायर नए बल्लेबाज को आउट करार दे सकता है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में केंद्रीय मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने स्वास्थ्य शिविर का किया उद्घाटन, समय निकालकर खुद से की मरीजों की जांच, हजारों लाभार्थियों ने उठाया लाभ

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत मालीनगर स्थित पंचायत भवन में गुरुवार को…

1 घंटा ago

मध्याह्न भोजन योजना में समस्तीपुर जिले को मिले 20 करोड़ 79 लाख रुपये 

समस्तीपुर : मध्याह्न भोजन योजना में जिले को एमडीएम संचालित स्कूल शिक्षा समिति, स्कूलों में…

3 घंटे ago

समस्तीपुर SP आवास रोड में बाइक सवार वृद्ध महिला से चेन स्नैचिंग कर फरार हुए उच्चके

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसपी आवास रोड में पार्क के समीप गुरुवार की…

13 घंटे ago

BPSC TRE-4 में खुशखबरी! फिर बढ़ीं रिक्तियां, अब 33396 पदों पर होगी बंपर बहाली

शिक्षा विभाग ने टीआरई-4 में शिक्षकों के 932 पदों की बढ़ोतरी के बाद अब 76…

14 घंटे ago

टीबी-मुक्त भारत अभियान की बैठक में जागरूकता और स्क्रीनिंग पर दिया गया जोर, DDC ने की टीबी-मुक्त भारत अभियान की समीक्षा

समस्तीपुर : टीबी-मुक्त भारत अभियान को जनआंदोलन का रूप देने और जिले में टीबी उन्मूलन…

18 घंटे ago