समस्तीपुर/हसनपुर :- समस्तीपुर में स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों की बड़ी लापरवाही सामने आयी है। जिले के हसनपुर प्रखंड के सुरहा बसंतपुर पंचायत के सीताकुंड चौर में लावारिश हालत में भाड़ी मात्रा में सरकारी अस्पतालों में सप्लाई की जाने वाली दवा मिली है। बरामद दवा में आयरन और फोलिक एडिस के अलावा अन्य दवा शामिल है। कुछ दवा एक्सपायर है जबकि आयरन व फोलिक एडिस दवा की एक्सपाइरी दिसंबर 2024 है।
सुबह खेत जा रहे किसानों की नजर दवा पर पड़ी तो मामले की जानकारी हसनपुर पीएचसी को दी गई है। उधर, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविंद कुमार ने कहा कि दवा फेंके जाने की जानकारी मिली है। मौके पर जाकर मामले की जांच करेंगे। दवा के वैच नंबर से यह पता चल सकेगा कि दवा किस पीएचसी के लिए जिला स्टोर से आपूर्ति की गई है।
सुबह खेत जा रहे सुरहा गांव के मुकेश कुमार यादव ने बताया कि वह खेत जा रहे थे तो देखा कि सड़क किनारे गढ्ढा में भारी मात्रा में दवा फेंका हुआ है। जिसमें कई एक्सपायर व कई दवा की एक्सपाइरी 2024 है। दवा एक पिकअप से कम नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल को सुबह बताया गया लेकिन अबतक कोई नहीं आया है। गांव के ही कर्नल कुमार बताते हैं कि सभी दवा के रेपर पर बिहार सरकार लिखा हुआ है। एक तो हॉस्पिटल में लोगों को दवा दी नहीं जाती ऊपर से इतनी संख्या में दवा फेंक दी गई है।
प्रखंड चिकित्सा पदाधिकार डॉ. अरविंद कुमार ने कहा कि आयरन व फोलिक एडिस की दवा गर्भवती महिलाओं को खून की कमी को दूर करने के लिए दी जाती है। खास कर यह दवा आशा को उपलब्ध कराया जाता है ताकि वह गांव में जाकर गर्भवती महिला को दवा उपलब्ध करावें। पूरे मामले की जांच की जाएगी। दोषी पर कार्रवाई होगी।
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…
समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…
समस्तीपुर : Artist Point 24X7 के तत्वावधान में रविवार को मोहनपुर स्थित Vinuss One Mall…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…