Bihar

‘आज कल इंडिया गठबंधन में कोई काम नहीं हो रहा, कांग्रेस पार्टी ध्यान नहीं दे रही’, CM नीतीश कुमार ने जताई नाराजगी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन में कांग्रेस की भूमिका को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वे लोग कांग्रेस को INDIA गठबंधन में आगे बढ़ा रहे थे। मगर राहुल गांधी की पार्टी को अभी पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों से फुर्सत नहीं है। ऐसे में गठबंधन पर बात नहीं हो पा रही है। विधानसभा चुनावों के बाद में इस पर बात करेंगे। सीएम नीतीश के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में सरगर्मियां तेज हो गई है।

सीएम नीतीश कुमार ने गुरुवार को पटना में वाम दल सीपीआई की बीजेपी हटाओ देश बचाओ रैली में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि बीजेपी वाले हिंदू-मुस्लिम करना चाहते हैं। मगर हम लोग ऐसा नहीं होने देंगे। INDIA गठबंधन में आगे की रणनीति पर उन्होंने कहा कि अभी विधानसभा चुनावों के चलते बात नहीं हो पा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी गठबंधन के नेता कांग्रेस को बढ़ाना चाहते हैं। यानी कि कांग्रेस को गठबंधन में आगे करना चाहते हैं। सीएम नीतीश ने कहा कि अभी कांग्रेस के नेता राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में व्यस्त हैं। ऐसे में उन्हें गठबंधन के लिए समय नहीं मिल पा रहा है। अब विधानसभा चुनाव पूरे होने के बाद ही इस पर बात होगी।

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल के बाद ही देशभर के विपक्षी दलों की जून महीने में पटना में पहली बैठक हुई थी। यहीं से INDIA गठबंधन की नींव रखी गई। अब तक विपक्षी गठबंधन की तीन बैठकें हो चुकी हैं। मगर सीट शेयरिंग को लेकर कोई खास बात नहीं हुई है। मुंबई में हुई पिछली बैठक में गठबंधन ने समन्यवय समिति बनाई थी। इस समिति की भी एक बार ही मीटिंग हुई है। अब अगले महीने विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद ही इस पर कुछ अपडेट आएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी व तोड़फोड़, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…

22 मिनट ago

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

4 घंटे ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

20 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

21 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

21 घंटे ago