Samastipur

समस्तीपुर में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही; चौर में फेंका हुआ मिला लाखों रूपये का सरकारी दवा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/हसनपुर :- समस्तीपुर में स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों की बड़ी लापरवाही सामने आयी है। जिले के हसनपुर प्रखंड के सुरहा बसंतपुर पंचायत के सीताकुंड चौर में लावारिश हालत में भाड़ी मात्रा में सरकारी अस्पतालों में सप्लाई की जाने वाली दवा मिली है। बरामद दवा में आयरन और फोलिक एडिस के अलावा अन्य दवा शामिल है। कुछ दवा एक्सपायर है जबकि आयरन व फोलिक एडिस दवा की एक्सपाइरी दिसंबर 2024 है।

सुबह खेत जा रहे किसानों की नजर दवा पर पड़ी तो मामले की जानकारी हसनपुर पीएचसी को दी गई है। उधर, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविंद कुमार ने कहा कि दवा फेंके जाने की जानकारी मिली है। मौके पर जाकर मामले की जांच करेंगे। दवा के वैच नंबर से यह पता चल सकेगा कि दवा किस पीएचसी के लिए जिला स्टोर से आपूर्ति की गई है।

सुबह खेत जा रहे किसानों की पड़ी नजर :

सुबह खेत जा रहे सुरहा गांव के मुकेश कुमार यादव ने बताया कि वह खेत जा रहे थे तो देखा कि सड़क किनारे गढ्‌ढा में भारी मात्रा में दवा फेंका हुआ है। जिसमें कई एक्सपायर व कई दवा की एक्सपाइरी 2024 है। दवा एक पिकअप से कम नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल को सुबह बताया गया लेकिन अबतक कोई नहीं आया है। गांव के ही कर्नल कुमार बताते हैं कि सभी दवा के रेपर पर बिहार सरकार लिखा हुआ है। एक तो हॉस्पिटल में लोगों को दवा दी नहीं जाती ऊपर से इतनी संख्या में दवा फेंक दी गई है।

गर्भवती महिलाओं को खून की कमी को दूर करने के लिए दी जाती दवा :

प्रखंड चिकित्सा पदाधिकार डॉ. अरविंद कुमार ने कहा कि आयरन व फोलिक एडिस की दवा गर्भवती महिलाओं को खून की कमी को दूर करने के लिए दी जाती है। खास कर यह दवा आशा को उपलब्ध कराया जाता है ताकि वह गांव में जाकर गर्भवती महिला को दवा उपलब्ध करावें। पूरे मामले की जांच की जाएगी। दोषी पर कार्रवाई होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

3 घंटे ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

8 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

8 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

8 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

9 घंटे ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

9 घंटे ago