Samastipur

अब समस्तीपुर जिले में भी बना ट्रैफिक थाना, SP विनय तिवारी ने किया उद्घाटन

समस्तीपुर :- समस्तीपुर (जनपद) जिला में बुधवार को यातायात थाना का शुभारंभ कर दिया गया है। इसका उद्घाटन एसपी विनय तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर व फीता काटकर किया। ट्रैफिक थाने की कमान बंगरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संजीव कुमार चौधरी को सौंपी गई है। यातायात थाना में थानाध्यक्ष के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक लवली कुमारी, उमेश कुमार सिंह, भारत पासवान, पिंटू सिंह और दिनबंधू सिंह की तैनाती की गई है। ट्रैफिक पुलिस को एक वाहन भी उपलब्ध कराया गया है।

थाना के उद्घाटन के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए एसपी विनय तिवारी ने बताया कि 6 अक्टूबर को बिहार सरकार का नोटिफिकेशन जारी हुआ था। उसी आलोक में समस्तीपुर जनपद में भी ट्रैफिक थाना की अधिसूचना जारी हो चुकी थी। जिसके बाद पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्देशित किया गया था कि 1 नवंबर को पूरे राज्यभर के हर जिलों में ट्रैफिक थाना का उद्घाटन होगा। आज से समस्तीपुर जिले में भी ट्रैफिक थाना का शुभारंभ कर दिया गया है। अब यहां ट्रैफिक नियमों को तोड़ने पर कानून की धारा संबंधित प्राथमिकी भी दर्ज होगी।

एसपी ने लोगों से ट्रैफिक नियम का रूल मानने और ट्रैफिक नियमों के तहत वाहन चलाने की अपील की है। उन्होंने कहा की ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले लोगों पर कार्रवाई भी होगी। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए समस्तीपुर पुलिस द्वारा शहर को सेक्टर और जोन में बांटा गया था उसे भी सख्ती से पालन कराया जाएगा। सड़क दुर्घटना पर लगाम लगाना ट्रैफिक पुलिस का दायित्व है।

उन्होंने बताया कि यातायात थाना में जिले भर के सड़क दुर्घटना से संबंधित बड़े केस को देखा जाऐगा। जैसे सड़क दुर्धटना में दो या दो से अधिक लोगों की मौत हो गई तो वह केस यातायात में दर्ज होगा। यातायात थाना में जल्द ही डीएसपी की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। अभी बंगरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संजीव कुमार चौधरी को कार्य भार सौंपा गया है। बंगरा थाना में भी जल्द ही नया थानाध्यक्ष भेजा जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

4 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

11 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

17 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

19 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

20 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

20 घंटे ago