समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के कुरसाहा गांव से तीन दिनों से लापता दो किशोरों के बुधवार को जनसेवा एक्सप्रेस से आने की अफवाह से लोगों में दिन भर अफरातफरी मची रही। 50 से अधिक ग्रामीणों के साथ परिजन जनसेवा एक्सप्रेस आने के समय मोहिउद्दीननगर स्टेशन पहुंच गए थे।
जैसे ही ट्रेन स्टेशन पहुंची सभी ग्रामीण व परिजन ट्रेन की एक एक बोगी में घुस किशारों की खोज शुरू कर दी। लेकिन तमाम मशक्कत के बावजूद लापता दोनों किशोर का कोई पता नहीं चला। जिससे गाड़ी जाने के बाद परिजन और ग्रामीण मायूस होकर गांव लौट गए। बताया जाता है कि बुधवार सुबह गांव में अचानक अफवाह फैली कि लापता दोनों किशोर को जनसेवा एक्सप्रेस में देखा गया है। जिससे लोगों ने ट्रेन के मोहिद्दीननगर स्टेशन से गुजरने के दौरान उसमें खोजबीन की।
बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…
समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…
समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…
समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…
समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…