Samastipur

किसान के बेटे ने BPSC में 458वां रैंक लाकर किया गांव का नाम रौशन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/सरायरंजन :- रामचंद्रपुर के किसान का बेटा अतुल विक्रम ने बीपीएससी में 458वां रैंक लाकर अपने गांव का नाम रौशन किया है। उसकी सफलता को लेकर गांव में हर्ष का माहौल है। लोग एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे हैं। समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के रामचंद्रपुर डयोढ़ी वार्ड संख्या-2 के किसान अरविंद प्रसाद सिंह के बड़े पुत्र अतुल विक्रम ने बीएससी में 458 रैंक लाकर सफलता पाया है।

इस बात को लेकर गांव के बड़े-बुजुर्गों व युवाओं में खुशियों का माहौल देखा जा रहा है। घर आने पर अतुल ने चाचा, भाई सहित बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद पाया। अतुल विक्रम ने बताया कि 2015 में उसकी माता शिक्षिका कुमकुम कैंसर रोग से ग्रसित थी, अचानक निधन हो जाने के बाद पूरे परिवार में अशोक का माहौल था। आज भी परीक्षा पास करने के बाद इस बात का गम उसे सता रहा है। बीपीएससी में सफलता मिलने के बाद वह अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी के पद पर सिलेक्शन हुआ है। उनके पिता अरविंद प्रसाद सिंह किसान हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

3 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

3 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

4 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

9 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

16 घंटे ago