Bihar

बिहार: सड़क दुर्घटना में घायल दो भाइयों के पास से पेन पिस्टल, जंगल बूट और पुलिस ट्रेंनिग बेल्ट बरामद

वैशाली में एक बाइक हादसे में बाइक पर सवार दो भाई घायल हो गये। तभी स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुँच गयी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल भाईयों को अस्पताल ले जाया गया । लेकिन इस बीच सड़क पर बिखरे सामानों में शामिल कुछ ऐसे सामानों को देखकर पुलिस भौंचक रह गयी।

पुलिस ने वहां से एक देसी कट्टा और एक विदेशी हथियार के रूप में पेन पिस्टल बरामद किया। घटना सराय थाना क्षेत्र के मटियारा चौक स्थित गणेश मिष्ठान भंडार के पास  की है, जहां अज्ञात वाहन ने दोनों भाई को ठोकर मारकर घायल कर दिया। गिरफ्तार दोनों युवकों की पहचान खगड़िया जिला निवासी विनोद कुमार सोनी का पुत्र आशीष और किशन कुमार के रूप में की गई है।

ऐसे हुआ खुलासा 

घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि आशीष और किशन कुमार हथियार का तस्करी करते हैं। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब दोनों भाई हथियार लेकर नेपाल से वैशाली के रास्ते पटना जा रहे थे। उन्होंने बताया कि पटना में ही हथियार की डिलीवरी करनी थी। स्थानीय लोगों ने इस बात की सूचना थाने को दी। सूचना मिलते ही सराय थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों युवक को उठाकर हाजीपुर सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।

पुलिस का कहना है कि उनके पास से लैपटॉप, मोबाइल, बाइक, और त्रिशूल के साथ साथ कारतूस, एक देसी कट्टा और एक विदेशी हथियार के रूप में पेन पिस्टल भी बरामद किया गया है। सराय थाने में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि दोनों के पैर में जंगल बूट और कमर में पुलिस ट्रेनिंग में यूज होने वाला बेल्ट लगा हुआ है।

जांच में जुटी पुलिस 

वैशाली एसपी ने बताया कि सड़क हादसे में एक बाइक पर सवार दो युवकों के घायल होने की सूचना मिली है। घटना की सूचना मिलते ही सराय थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को अस्पताल ले जाने के क्रम में चेक किया तो उसके पास 01 देशी कट्टा 01 पेन पिस्टल 03 जिन्दा कारतूस एवं 01 मिस्फायर कारतूस बरामद हुआ। इस संदर्भ में सराय थाना कांड सं0- 298 / 23 दर्ज आर्म्स एक्ट दर्ज की गई है। घायलों का इलाज पुलिस अभिरक्षा में करायी जा रही है। पुलिस अब उनका आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

4 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

4 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

5 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

10 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

17 घंटे ago