समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को डीएम योगेन्द्र सिंह ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने कृषि विभाग को किसानों से पराली नहीं जलाने का शपथ पत्र लेने और जागरूक करने का निर्देश दिया है। डीएम ने कहा है कि वायु प्रदूषण का एक मुख्य कारण पराली जलाया जाना भी है। जिससे पराली जलाने पर रोक लगाना जरूरी है।
उन्होंने कृषि विभाग को जिले में होने वाले किसान चौपाल में फसल अवशेष नहीं जलाने के लिए किसानों के साथ चर्चा करने और अनुदानित बीज वितरण के समय फसल अवशेष नही जलाने का किसानों से शपथ पत्र लेने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही पराली जलाने वाले किसानों को चिह्नित कर दंडात्मक करवाई करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा डीएम ने जिला सहकारिता पदाधिकारी को उन किसानों से धान नहीं खरीदने का निर्देश दिया है जिन्होंने अपनी खेतों में पराली जलाई हो।
डीएम ने वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए सड़क व भवन निर्माण विभाग के पदाधिकारियों को भी तिरपाल लगा भवन निर्माण कराने, बालू व सीमेंट की ढंक कर ढुलाई करने के प्रावधान का पालन कराने का आदेश दिया है। उन्होंने इसका उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाने च सामान जब्त कर प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया है।
विदित हो कि समस्तीपुर में पिछले चार दिनों से वायु प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है। शुक्रवार को वायु गुणवता सूचकांक 300 से ऊपर पहुंच गया था। हालांकि शनिवार वायु गुणवत्ता सूचकांक 259 पर आ गया। वैसे रविवार को दीपावली में होने वाली आतिशबाजी के कारण इसमें अप्रत्याशित वृद्धि होने की संभावना है।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…
समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…