Samastipur

समस्तीपुर के रहने वाले पत्रकार संतोष सिंह पर फिल्माया गया है ‘भक्षक’, शाहरुख खान की बैनर ‘रेड चिलीज एंटरटेनमेंट’ इसी महीने करेगी रिलीज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- मुजफ्फरपुर के बहुचर्चित बालिका गृह कांड की सच्ची घटना पर आधारित फिल्म ‘भक्षक’ की शूटिंग खत्म होने के बाद यह फिल्म इसी महीने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स Netflix पर रिलीज होने वाली है। शाहरुख खान की प्रोडक्शन रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित ‘भक्षक’ ने इस फिल्म के रिलीज को लेकर जानकारी दी है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में अभिनेत्री भूमि पेडनेकर हैं जो एक पत्रकार की भूमिका में रहेगी।

मुजफ्फरपुर के बहुचर्चित बालिका गृह कांड की सच्ची घटना पर आधारित यह फिल्म समस्तीपुर के रोसड़ा के रहने वाले संतोष सिंह पर ही फिल्माया गया है। बालिका गृह कांड का उद्भेदन कशिश न्यूज के तत्कालीन मुख्य संपादक संतोष सिंह ने ही उस समय सबसे पहले किया था। इसके बाद सभी चैनलों ने इसे प्रमुखता से दिखाया। मामले का खुलासा करने के लिये संतोष सिंह ने काफी महीनों तक मेहनत कर व सबूत जुटा कर खुलासा किया था।

मामला खुलासा होने के बाद जांच के घेरे में आए सरकार के एक मंत्री को पद भी गंवानी पड़ी थी। मुजफ्फरपुर की इस घटना से पटना-दिल्ली तक में सनसनी फैल गई थी। न सिर्फ विधानसभा बल्कि संसद तक में भी यह मामला गूंजा। कांड में मुख्य आरोपित ब्रजेश ठाकुर समेत 20 आरोपित चार्जशीटेड हैं। मुजफ्फरपुर की तत्कालीन एसएसपी हरप्रीत कौर ने केस में अहम भूमिका निभाई थी।

पहले शाहरूख खान करने वाले थे पत्रकार की भूमिका :

‘भक्षक’ फिल्म में संतोष सिंह की भूमिका पहले शाहरुख खान करने वाले थे। इस दौरान कोविड आ गया था, फिर अन्य बड़ी बजट की फिल्म ‘पठान’ और ‘जवान’ की शुटिंग शुरू हो गई तो शाहरुख की प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म में पुरूष की जगह महिला पत्रकार की भूमिका में बदलते हुए भूमि पेडनेकर को फिल्म में लिया। फिल्म शुरू होने से पहले संतोष सिंह और बालिका गृह कांड पर किये गये उनकी खबरों के बारे में भी कुछ देर दिखाया जाएगा। सत्य घटना पर आधारित फिल्म के बारे में जानने के लिये प्रोडक्शन हाउस ने संतोष सिंह को मुंबई बुला इससे जुड़ी हर जानकारी ली थी।

बता दें कि संतोष सिंह रोसड़ा में अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए पटना तक का सफर तय कर कशिश न्यूज के संपादक तक बनें। अब वह टेलीविजन की पत्रकारिता छोड़ ‘टाइम्स ऑफ स्वराज’ नाम से सोशल मीडिया पर चैनल बना स्वतंत्रत पत्रकारिता कर रहे हैं।

भूमि पेडनेकर ने कहा- दिल के करीब रहेगी भक्षक

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने फिल्म के बारे में बात करते हुए बताया की यह एक ऐसी फिल्म है, जो हमेशा मेरे दिल के बेहद करीब रहेगी और इसकी कहानी ने मेरे रोंगटे खड़े कर दिए। न्याय के लिए लड़ने के लिए महिलाओं के एक साथ आने की जबदस्त कहानी को आपके सामने लाकर मुझे गर्व महसूस हो रहा है। पुलकित द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है। इस फिल्म में भूमि पेडनेकर के साथ एक्टर संजय मिश्रा भी मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

रोजी-रोटी की तलाश में समस्तीपुर से गया था दिल्ली, मेनहोल में गिरकर चली गई बिरजू की जान, घर के इकलौते कमाऊ पुत्र के जाने से परिजन बदहवास

समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…

2 घंटे ago

AEPS से अवैध निकासी की शिकार महिला को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने 70 हजार 400 रुपये रिकवर कर लौटाए

समस्तीपुर  : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…

2 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर के पास बैग में मिली 12 बोतल विदेशी शराब, कारोबारी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में दरभंगा के सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका शव घर से बरामद, मृतका के भाई ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…

3 घंटे ago

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

9 घंटे ago