Samastipur

NH-122 B पथ के औचक निरीक्षण के दौरान कार्य की प्रगति धीमी देख नाराज हुए समस्तीपुर के डीएम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर डीएम योगेंद्र सिंह के द्वारा महनार से बछवाड़ा तक बनने वाले NH- 122B पथ का औचक निरीक्षण किया गया। इस पथ का निर्माण कार्य माह मई 2023 में प्रारंभ किया गया है तथा डेढ़ वर्षों में माह नवंबर 2024 तक इसे पूर्ण किया जाना है। इस पथ में कुल 2365 पेड़ों के विरुद्ध अबतक मात्र 490 पेड़ों को ही हटवाया गया है।

ट्रांसलोकेशन एक भी पेड़ का नही करवाया गया है। जिला पदाधिकारी के द्वारा नाराजगी जताते हुए इस पथ के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया की इस पथ से पेड़ों को हटवाने का कार्य तुरंत प्रारंभ करें एव प्राथमिकता के आधार पर शेष सभी पेड़ों को हटवाना सुनिश्चित करें।

साथ ही इसमें मिट्टी भराई का कार्य प्रारंभ करना सुनिश्चित करें। इस पथ में कार्य प्रारंभ किए हुए 6 माह होने के बावजूद भी कार्य की प्रगति अबतक काफी धीमी पाई गई। उपस्थित कार्यपालक अभियंता के द्वारा बताया गया की यह पथ वैशाली, समस्तीपुर एव बेगूसराय तीन जिलों के अंतर्गत आता है। इस पथ की कुल लंबाई 42 किलोमीटर में से 35 किलोमीटर समस्तीपुर जिले में पड़ता है।

कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया कि पथ निर्माण कार्य में तेजी लाएं तथा प्रत्येक सप्ताह किए गए कार्यों का विंदुवार प्रतिवेदन विहित प्रपत्र में समीक्षा हेतु जिला पदाधिकारी को उपलब्ध कराएं। निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, संवेदक एवम अन्य उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

उजियारपुर में 11 वर्षीय किशोरी से दु’ष्कर्म के प्रयास का आरोप, अधेड़ हिरासत में

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी के साथ घर…

6 घंटे ago

हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल के निर्माण साइट से लोहे का सामान चोरी, युवक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल…

6 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत समस्तीपुर भाजपा कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

समस्तीपुर : भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में पीएम सूर्य घर योजना में लापरवाही पर बैंक शाखाओं पर कार्रवाई की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध…

10 घंटे ago

भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी को भीड़ ने घेरा, कार पर रोड़ेबाजी; बाउंसरों ने बचाया

अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर भीड़ ने रोड़ेबाजी की है। एक आभूषण दुकान का…

15 घंटे ago