Samastipur

समस्तीपुर जिले के 41 विद्यालयों के 84 शिक्षकों का तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- बिहार शिक्षा परियोजना समस्तीपुर एवं क्वेस्ट अलायंस के संयुक्त प्रयास से स्कूल प्रोग्राम के तहत समस्तीपुर जिले के 41 विद्यालयों के 84 शिक्षकों का तीन दिवसीय कार्यशाला बुनियादी विद्यालय जनार्दनपुर, कल्याणपुर, समस्तीपुर में आयोजित की गयी। इस कार्यशाला में शिक्षकों की पूर्व संकेत प्रणाली पर विस्तृत रूप से चर्चा और अभ्यास किया गया जिसके तहत उन्होंने जाना की किस तरह ऐसे बच्चे जो समय से पहले विद्यालय छोड़ सकतें हैं उन्हें समय से पहले पहचान कर विद्यालय में बनाये रखना एवं सभी शिक्षको के 21वीं सदी के कौशल पर क्षमता वर्धन किया गया। जिससे विद्यालय में एक बेहतर वातावरण का निर्माण हो और बच्चे विद्यालय में आयें, जुडें और सीखें।

इस कार्यशाला का शुभारम्भ जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मानवेन्द्र राय ने किया। उन्होंने शिक्षको को पूर्व संकेत प्रणाली के बारें बताया की यह एक ऐसी प्रक्रिया जिसके जरिये हम विद्यालय के प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोडें रखने में सफल हो सकतें है। उन्होंने शिक्षकों का मार्गदर्शन किया एवं यह भी साझा किया कि यह कार्यक्रम उनका सपना हैं। इसके जरिये समस्तीपुर जिले के सभी विद्यालयों में एक भी बच्चा छिजित न हो साथ ही उन्होंने कहा की अब हमारे सभी शिक्षको को अपने कार्य के प्रति ओनरशिप लेनी होगी।

क्वेस्ट अलायन्स संस्था द्वारा यह विद्यालय कार्यक्रम इस वर्ष कल्याणपुर प्रखंड के चयनित 41 मध्य एवं माध्यमिक विद्यालयों में चलाया जा रहा हैं। क्वेस्ट संस्था से शाहिद अहमद ने बताया की आने वाले समय में जो विद्यालय कुछ बेहतर अभ्यास करेंगे उन्हें समय-समय पर जिले स्तर पर प्रोत्साहन देने के लिए सम्मानित भी किया जायेगा एवं संस्था के रंजय सिन्हा ने पूर्व संकेत प्रणाली पर सभी शिक्षको से विस्तृत रूप से चर्चा की।

21वीं सदी के कौशल भी शिक्षको में हो इसको लेकर नेहा अरोरा, अंजू प्रिय एवं वानिश्री ने सभी शिक्षको का विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उनका क्षमता वर्धन किया। इस दौरान बुनियादी विद्यालय जनार्दनपुर के प्रधानाचार्य शिवनाथ कुमार एवं शिक्षक धीरेन्द्र कुमार धीरज ने बाहर से आयें क्वेस्ट संस्था के सभी प्रशिक्षको को सम्मानित किया। क्वेस्ट अलायन्स से असरफ, निधि, चन्दन, आँचल, सिम्पी मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में अधिनायक अनुदेशक भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, 6612 में 3257 अभ्यर्थी हुए शामिल

समस्तीपुर : बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग के अंतर्गत अधिनायक अनुदेशक पद पर भर्ती…

6 घंटे ago

पुलिस सभा में SP ने सुनी पुलिसकर्मियों की समस्याएं, त्वरित समाधान का दिया निर्देश

समस्तीपुर : पुलिसकर्मियों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में डे-केयर कीमोथेरेपी सेवा का शुभारंभ, अब जिले में ही मिलेगा कैंसर मरीजों को इलाज

समस्तीपुर : जिले के कैंसर मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। बुधवार को सदर…

7 घंटे ago

पत्नी की विदाई से इनकार बना ह’त्या की वजह, ससुर की गला रेतकर ह’त्या करने वाला दामाद व ममेरा भाई गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली बनघाड़ा गांव में विगत 27…

7 घंटे ago

मानव बल की करंट से मौत मामले में पिता के आवेदन पर नगर थाने ने दर्ज की प्राथमिकी 

समस्तीपुर : शहर के चीनी मिल चौक पर बिजली के करंट लगने से मानव बल…

7 घंटे ago

थानेश्वर स्थान मंदिर परिसर में फूल की दुकान लगाने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, छह जख्मी; महिला समेत चार गिरफ्तार

समस्तीपुर : शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर परिसर में बुधवार की सुबह फूल की दुकान…

9 घंटे ago