Samastipur

मुजफ्फरपुर से एक इमाम को समस्तीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, नाबालिग भतीजी के अपहरण का है आरोपी…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- मुजफ्फरपुर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब समस्तीपुर पुलिस के द्वारा की गई कार्रवाई में अपनी ही भतीजी के अपहरण के मामले में एक इमाम को समस्तीपुर पुलिस ने मुजफ्फरपुर पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया। पूरा मामला मुजफ्फरपुर शहर के तिलक मैदान रोड का हैं जहां स्थित मस्जिद के पेशे से इमाम मो. रिजवान को समस्तीपुर के कल्याणपुर थाने की पुलिस ने मुजफ्फरपुर टाउन थाने की पुलिस के सहयोग से मंगलवार की शाम को गिरफ्तार कर लिया।

मगरिब की नमाज पढ़ने के बाद इमाम मो. रिजवान मस्जिद में ही बैठे हुए थे, तभी समस्तीपुर पुलिस मुजफ्फरपुर पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर अपने साथ टाउन थाने ले आई। इमाम साहब की गिरफ्तारी की खबर लगते ही उनके पीछे नमाज पढ़ने वाले सैकड़ो लोग थाने पहुंच गए। घंटो थाने में गहमागहमी और अफरा तफरी की स्थिति बनी रही। इमाम मो. रिजवान के दर्जनों समर्थक नगर थाने पर पहुंच यह पता लगाने की कोशिश करने लगे की इमाम को आखिर गिरफ्तार क्यों किया गया?

कल्याणपुर पुलिस ने मुजफ्फरपुर में Samastipur Town मीडिया के सहयोगी को जानकारी देते हुए बताया कि बीते महीने 1 अक्टूबर को नाबालिग बच्चे के अपहरण के मामले में कल्याणपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। जिसके बाद वरीय पुलिस के नेतृत्व में मामले की जांच की गयी और मुजफ्फरपुर में प्रारंभिक जांच और पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अब समस्तीपुर पुलिस अपने साथ ले गई है जहां इमाम से पूछताछ की जाएगी। वहीं तिलक मैदान जामा मस्जिद के इमाम मो. रिजवान ने बताया कि मेरा चचेरा भतीजा और भतीजी का मामला हैं जिसे लेकर समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना में एफआईआर दर्ज हुआ था। 20 सालों से मुजफ्फरपुर में ही रह रहा हूं मेरा उन लोगों से कोई रिश्ता नहीं है।

जानकारी के मुताबिक समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रतवारा के रहने वाले इमाम मो. रिजवान के भतीजा ने भतीजी लगने वाली नाबालिग लड़की को अगवा कर अपने साथ ले गया था। मौलाना के पैतृक गांव से पड़ोस की किशोरी का बीते 24 सितंबर को अपहरण हुआ था। पिस्तौल के बल पर किशोरी के कथित अपहरण का मुख्य आरोपित मौलाना के भतीजा मो. साहिल को बनाया गया है। इसमें लड़की की मां ने मौलाना के अलावा उसके भाई मो. सुलेमान और भाभी जूही परवीन को भी आरोपित किया है। अब तक किशोरी का सुराग नहीं मिला है। कल्याणपुर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

हम इ सब कुछ नहीं जानते, क्या बने हैं; पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनने पर बोले अनंत सिंह

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…

3 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन में हाईटेक जिम और सिंथेटिक ट्रैक की होगी व्यवस्था

समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…

3 घंटे ago

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

4 घंटे ago

ताजपुर BRC में भ्रष्टाचार का बोलबाला ! लेखापाल, हेडमास्टर और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

6 घंटे ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

7 घंटे ago