Samastipur

समस्तीपुर में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल-दिवस के रूप में मनाई गयी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिला कांग्रेस कमिटी समस्तीपुर के तत्वाधान में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री तथा आधुनिक भारत के निर्माता स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती जिला कार्यालय में बाल-दिवस के रूप में मनाई गयी। इस अवसर पर उनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर मिठाइयाँ बांटी गईं तथा एक सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता जिला काँग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मो. अबू तमीम ने किया।

अपने अध्यक्षीय भाषण में श्री तमीम ने उन्हे भारत के निर्माता की संज्ञा दी तथा कहा की भारत जब स्वतंत्र हुआ था उस दिन देश में कोई भी कल कारखाना नहीं था तथा एक साधारण सी सुई भी हम विदेशों से आयात करते थे परन्तु यह उनका कुशल नेतृत्व ही था जिस कारण देश में इतने बड़े बड़े उधयोग धंधे स्थापित किए जा सके तथा उनके दिखाये मार्ग पर चल कर आज हम चाँद पर जाने की परिकल्पना कर रहे हैं।

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू दृढ़ निश्चय के व्यक्तित्व तथा विश्व का एक ऐसा महान नेता थें जिनके नेतृत्व में महा-शक्तियों से अलग हटकर विश्व को शांति का संदेश देने के लिए गुट निरपेक्ष आंदोलन की स्थापना की। इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष देवेंद्र नारायण झा, महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, ठाकुर मनोज भारद्वाज, डोमन राय, कन्हैया चौधरी, परमानन्द मिश्र, कामेश्वर पासवान, विश्वनाथ सिंह हजार, दीप नारायण ठाकुर, राम विलास राय, राम लखन शर्मा, कृष्ण कुमार राय, बिजली, महफूज आलम, मो० अफज़ल, मो० रिजवी आदि लोगों ने भी उनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर अपने विचार व्यक्त किए।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

26 मिनट ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

17 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

17 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

18 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

23 घंटे ago