समस्तीपुर :- बिहार राज्य डाटा एंट्री कम्प्यूटर ऑपरेटर संघ की जिला इकाई से जुड़े कर्मियों ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सोमवार से अपना आंदोलन तेज कर दिया है। सेवा समायोजन की मांग को लेकर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन के तहत रविवार को धरना-प्रदर्शन प्रारंभ किया गया था। बेल्ट्रॉन के माध्यम से संविदा के आधार पर जिले के विभिन्न कार्यालय में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर, प्रोग्रामर, आईटी बॉयज, गर्ल्स इत्यादि द्वारा सोमवार से 11 नवम्बर तक काला बिल्ला लगाकर काम करने का निर्णय लिया है।
जिला परिवहन कार्यालय में रवि शंकर प्रसाद, मो. अशीरुद्दीन, विकास कुमार, राजीव कुमार, विकास कुमार राय, रजनीश कुमार, देव वचन दिनकर, रजनीश प्रसाद यादव, कुंदन कुमार एवं मनोरंजन कुमार आदि कर्मचारियों ने काला पट्टी लगाकर कार्य कर रहे हैं। चरणबद्ध तरीके से आंदोलन शुरू करने का लिया निर्णयलिया गया है।
जनसंपर्क कार्यालय डाटा एंट्री ऑपरेटर संघ के जिला इकाई के अध्यक्ष अनुराग नंदन ने काला बिल्ला लगाकर काम किया। उन्होंने कहा कि सरकार हमारी एक मांग सेवा समायोजन को आने वाला कुछ माह में पूरा नहीं करती है तो आंदोलन को तेज किया जाएगा, जिसकी सारी जिम्मेवारी सरकार की होगी। हम सभी 25 वर्षों से अपनी सेवा सरकार को देते आ रहे हैं लेकिन अब तक सेवा का समायोजन नहीं हो पाया है। सरकार द्वारा हमारी उपेक्षा की जा रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि अगर इन 25 दिनों में सरकार कोई ठोस पहल नहीं करती है तो संघ द्वारा 28 व 29 नवम्बर को सांकेतिक हड़ताल की जायेगी। इधर उत्पाद विभाग के कार्यालय में कार्यरत गुड़िया चौरसिया, एवं संतोष कुमार एसडीसी कार्यालय में कार्यरत ने भी काला पट्टी बांधकर कर कार्य किया है।
समस्तीपुर : वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव की 12वीं की छात्रा सुमन कुमारी की…
समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…
समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…
समस्तीपुर : धान की खेती मुख्य रूप से मानसून की खेती है। देश के कई…
समस्तीपुर : 10 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी गोपाल गड़ाए की गिरफ्तारी के लिए…