Samastipur

तीन दिवसीय विद्यापति राजकीय महोत्सव 25 नवम्बर से, तैयारियों को लेकर SDM की अध्यक्षता में हुई बैठक

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर लाला]:- मैथिल कोकिल महाकवि विद्यापति की समाधि भूमि पर हर वर्ष आयोजित होने वाले विद्यापति राजकीय महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई है। कार्तिक धवल त्रयोदशी के मौके पर आयोजित होने वाले विद्यापति राजकीय महोत्सव आगामी 25 नवम्बर से 27 नवम्बर तक आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय राजकीय महोत्सव की तैयारियों को लेकर मंगलवार को पंचायत समिति भवन के सभागार में एसडीओ प्रियंका कुमारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में ग्यारहवें राजकीय महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने जाने को लेकर अधिकारियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों व सामाजिक पृष्ठभूमि से जुड़े लोगों से अपील की। जदयू प्रदेश सचिव धीरेंद्र कुमार सिंह के संचालन में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए एसडीओ प्रियंका कुमारी ने कहा कि महाकवि विद्यापति जी मिथिलांचल ही नहीं वरन सूबे के सर्वकालिक धरोहर रहे हैं। उन्होंने राजकीय महोत्सव के सफल संचालन के लिए जनप्रतिनिधियों से सहयोग करने की अपील की।

बैठक में तीन दिवसीय महोत्सव के मद्देनजर मंदिर के रंग- रोगण, साफ- सफाई, लाइटिंग, व्यापक रूप से प्रचार प्रसार करने सहित स्थानीय प्रतिभा को निखारने हेतु सम्यक मंच उपलब्ध कराने तथा महाकवि विद्यापति जी की श्रद्धांजलि में आयोजित कवि सम्मेलन में चर्चित कवि कुमार विश्वास को महोत्सव में आमंत्रित कर महोत्सव को यादगार बनाने पर विचार विमर्श किया गया। विद्यापति परिषद के अध्यक्ष व पूर्व मुखिया गणेश गिरि कवि ने तैयारी को लेकर आवश्यक सुझाव देते हुए कहा कि मंदिर में रंग-रोगण सहित समारोह स्थल पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करने की आवश्यकता है।

मौके पर अंचलाधिकारी अजय कुमार,थानाध्यक्ष फिरोज आलम, बीएओ श्रवण कुमार, पीएचसी प्रभारी डॉ. मदन कुमार, दलसिंहसराय नगर जदयू अध्यक्ष सुनील कुमार बमबम, वरीय संपादक हिमांशु शेखर, मुखिया मुकेश कुमार, संजीत कुमार सहनी, रामप्रवेश राय, पंसस आशुतोष कुमार, संजीव बेनी, लालबाबू सिंह, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार समीर, कैलाश पासवान, रंजय कुमार सिंह, आदिल इमाम, मंडल अध्यक्ष अमित बिट्टू, भूपेंद्र नारायण सिंह,पूर्व मुखिया अरुण झा,रामाकांत राय,चतुरानंद गिरि आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। वहीं बैठक के उपरांत पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का भी जायजा लिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर ह’त्या, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…

4 घंटे ago

शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी व तोड़फोड़, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…

5 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

8 घंटे ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

1 दिन ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

1 दिन ago