Samastipur

SDM बनने पर विद्यापतिनगर अपने गांव पहुंचे प्रवीण का ग्रामीणों ने किया अभूतपूर्व स्वागत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर लाला]:- बीपीएससी परीक्षा पास कर एसडीएम बनें विद्यापतिनगर के लाल प्रवीण कुमार का ग्रामीणों ने बैंड- बाजों के साथ स्वागत किया। सैकड़ों की संख्या में जुटे ग्रामीणों ने मंगलवार को दिल्ली से अपने पैतृक गांव कांचा पहुंचने पर प्रवीण कुमार पर फूलों की बरसात कर दी। जिप्सी पर बैठा कर पूरे इलाके में घुमाया।

सभी के चेहरे पर इस बात की खुशी थी कि हमारे गांव के लाल एसडीएम बन कर पूरे इलाके का नाम रौशन किया है। प्रखंड के कांचा पंचायत निवासी उपेंद्र राय उर्फ पीणा राय के पुत्र प्रवीण कुमार बीपीएससी परीक्षा में 45 वां रैंक हासिल कर एसडीओ बनें हैं। इसी उपलक्ष्य में गाजे- बाजे व फूल मालाओं से स्वागत कर जमकर मिठाइयां बांटी गई। पूरे गांव में जश्न जैसा माहौल था।

बताते चलें कि बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा में तीसरे प्रयास में प्रवीण ने उक्त सफलता पाई है। मौके पर पैक्स अध्यक्ष अखिलेश राय, मुखिया प्रतिनिधि रंजीत कुमार राय, विनोद राय, मिथिलेश राय, अमित कुमार, विजय कुमार आदि सैकड़ों लोगों ने स्वागत किया।

बाइट :

“यह मेरे लिए बहुत गौरव की बात है कि रिजल्ट घोषित होने के बाद अपनी जन्म स्थली पर पहुंचने पर मेरा इतना भव्य स्वागत हो रहा है। एक पिता के लिए इससे बड़ी गौरव की बात क्या होगी कि आज उनका बेटा एसडीएम बन कर घर लौटा हैं।”

– प्रवीण कुमार, सफल अभ्यर्थी, बीपीएससी

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर ह’त्या, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…

4 घंटे ago

शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी व तोड़फोड़, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…

5 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

9 घंटे ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

1 दिन ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

1 दिन ago