Samastipur

सेल्फ स्टडी के बदौलत विभूतिपुर के शबाब को मिली सफलता, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के पद पर हुए चयनित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- 67वीं बीपीएससी की परीक्षा पास कर प्रखंड के नरहन निवासी सेवानिवृत्त उप रजिस्ट्रार मोहम्मद नूर सलाम के पुत्र मोहम्मद शबाब बीपीआरओ बने हैं। इससे पहले वह गया में ऑडिट अफसर के पद पर कार्यरत थे। बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से जारी परीक्षा परिणाम में शबाब को 295वां रैंक मिला है। उनका चयन प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के पद पर हुआ है।

शबाब को यह सफलता तीसरी प्रयास में मिली है। इससे पहले दूसरे प्रयास में सफलता पाकर वह ऑडिट अफसर के पद पर चयनित हुए थे। मोहम्मद शबाब ने जेपीएनएस उच्च विद्यालय नरहन से मैट्रिक बिहार बोर्ड की परीक्षा पास की जिसके बाद एमके कॉलेज दरभंगा से उन्होंने प्लस-टू किया, वहीं प्लस-टू के बाद उन्होंने एमबीए नोएडा से किया। इसके बाद वहीं पटना में रहकर उन्होंने सेल्फ स्टडी करते हुए केंट रो पावर लिमिटेड कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर जॉब करना शुरू किया, लेकिन पढ़ाई नहीं छोड़ा।

इसके बाद उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और सेल्फ स्टडी के बदौलत सफलता हासिल किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। साथ ही उन्होंने बताया कि सफलता हासिल करने के लिए कोई शॉर्टकट रास्ता नहीं है। पूरी एकाग्रता के साथ विषय वस्तु का अध्ययन ही सफलता का मूलमंत्र है।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय DSP का सरकारी नंबर हैक, साइबर बदमाश कर रहे पैसों की मांग

समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब…

2 घंटे ago

बिहार में यूनिसेफ, यूएनडीपी और डब्ल्यूएचओ ने कामकाज किया बंद, टीकाकरण पर असर

समस्तीपुर समेत पूरे बिहार के सभी 38 जिलों में कार्यरत यूनिसेफ (यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रेंस…

3 घंटे ago

बिहार: मोतिहारी शराब कांड में नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला, 2 और मरे; अब तक 9 की गई जान

बिहार के मोतिहारी जिले के चर्चित तुरकौलिया शराब कांड में मरने वालों की संख्या बढ़ती…

4 घंटे ago

12 अप्रैल को CM पद से इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार, 14 को नई सरकार का होगा गठन!

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नई सरकार के गठन…

10 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में 2.45 करोड़ के अवैध सामान बरामद, पिछले एक साल का डेटा जारी; 480 बच्चों का हुआ रेस्क्यू

समस्तीपुर मंडल के रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में यात्रियों की सुरक्षा,…

10 घंटे ago