Bihar

बिहार: दारू पीकर महिला बाथरूम में घुसा सिपाही, लेडी कांस्टेबल से गंदा काम किया; स्पीडी ट्रायल चलेगा: SP

बिहार के भागलपुर में एक सिपाही की हड़कत से पुलिस डिपार्टमेंट शर्मसार हो गया है। उसने नशे की हालत में अपने साथी महिला जवान से रेप की कोशिश की। नवगछिया पुलिस लाइन में दारू पीकर पीटीसी जवान ने महिला बैकर के बाथरूम में घुस गया और महिाल सिपाही से दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर मेडिकल करवाने के बाद न्यायिक हिरासत में भागलपुर सेंट्रल जेल भेज दिया गया। इस संबंध में पश्चिमी चंपारण जिले की पीड़ित महिला सिपाही ने महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

प्राथमिकि में बताया है कि वह बिहार स्वाभिमान सैन्य पुलिस बल बाल्मीकि नगर में पदस्थापित है। 26 अक्टूबर से नवगछिया पुलिस जिला केंद्र में अपने बटालियन के कम्पनी डी के साथ प्रतिनियुक्त है। 27 अक्टूबर की देर रात वह बाथरूम में मुंह धो रही थी, दरवाजा खुला था, तभी किसी ने बाथरूम का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। दरवाजा खोलने की कोशिश करते समय पीटीएस सिपाही जैनेंद्र सिंह निवासी बशूहारि, आरा दरवाजा खोलकर अंदर आ गया और जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा। धक्का मारने पर उसने मेरे मुंह पर थप्पड़ मारा। शोर सुनकर महिलाएं और हवलदार जमा हुए और जिस कमरे में वह छिपा था उसका दरवाजा तोड़कर उसको पकड़ा। उसके मुंह से शराब की गंध आ रही थी।

घटना के बाद महिला सिपाहियों के आक्रोश के बाद पुलिस लाइन में भगदड़ मच गई। पुलिस जवान इधर उधर भागने लगे। सूचना पर डीएसपी मुख्यालय एसके पांडे, नगर थानांध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण, मेजर, महिला थाना अध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे और मामले को शांत किया। महिला सिपाही उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रही हैं।

पुलिस लाइन में रह रहे पुलिस जवानों ने स्वाभिमान सैन्य पुलिस बल की महिला सिपाहियों पर पीटीसी जवान की पिटाई का आरोप लगाया। आरोपी जवान को धारा 323/ 354/ 354(ए)/376 /511 भादवि व 37 बिहार मध्य निषेध व उत्पाद अधिनियम 2018 के तहत अभियुक्त बनाया गया है। महिला थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने बताया कि आरोपी सिपाही को भागलपुर जेल भेजा गया। सोमवार को महिला सिपाही का बयान दर्ज करवाया जायेगा।

स्पीड ट्रायल के तहत सजा दिलाई जाएगीः एसपी

एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि महिला सिपाही के साथ घटना घटने की जानकारी मिलने के बाद देर रात्रि में डीएसपी मुख्यालय से घटना की जांच करवायी गयी। जांच में घटना सत्य पाया गया। आरोपी सिपाही का मेडिकल जांच करवाकर उसे जेल भेजा गया। एसपी ने कहा कि स्पीडी ट्रायल के तहत आरोपी सिपाही को सजा दिलाई जाएगी ताकि अन्य पुलिसकर्मी या अन्य सरकारी कर्मी इससे सबक ले कि अपने सहयोगी कर्मी के साथ कैसा व्यवहार किया जाता है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

60 मिनट ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

3 घंटे ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

14 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

14 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

14 घंटे ago