Samastipur

हथियार के बल पर CSP में घुसकर बेखौफ हथियारबंद बदमाशों ने लूट की घटना को दिया अंजाम, बुजुर्ग ने दिखाई हिम्मत तो पकड़ा गया एक लुटेरा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/उजियारपुर :- समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदचौर रामनगर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सीएसपी में घुसकर बेखौफ हथियारबंद बाइक सवार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। उधर भाग रहे बदमाशों में से एक बदमाश को बुजुर्ग ग्रामीण ने हिम्मत दिखाकर पकड़ लिया। इस दौरान पकड़े गये बदमाश की लोगों ने धुनाई भी की। बाद में सूचना पर पहुंची उजियारपुर थाने की पुलिस को ग्रामीणों ने बंधक बनाए बदमाश को सौंप दिया, जिसके बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर थाना लाया जहां दलसिंहसराय एसडीपीओ नजीब अनवर आरोपी बदमाश से पूछताछ कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार पकड़ाये हुए बदमाश की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव के रहने वाले के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को सीएसपी खुलने के कुछ घंटों बाद बाइक सवार तीन बदमाश चांदचौर स्थित सीएसपी पर ग्राहक बनकर पहुंचे जहां एक बदमाश बाहर ही रहा और दो सीएसपी के अंदर चले गये। जहां पिस्तौल और चाकू के बल काउंटर से रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया।

हालांकि उस समय काउंटर पर अधिक रुपये नहीं थे। संचालक ने बताया कि लुटेरों ने 13 हजार रुपये और उसका पर्स लूट लिया। लूट के बाद तीनों बदमाश भागने लगे। लेकिन लूट का हल्ला होने पर जुटे ग्रामीणों ने एक बदमाश को घेर कर पकड़ लिया वहीं दो बदमाश बाइक पर सवार होकर बसढिया की ओर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची उजियारपुर थाने की पुलिस को ग्रामीणों ने उक्त बदमाश को हवाले कर दिया। दलसिंहसराय एसडीपीओ खुद घटना की जांच कर रहे हैं।

सीएसपी संचालक ने बताई पूरी कहानी :

सीएसपी संचालक मनीष कुमार मणि ने बताया कि दिन के करीब 11:00 बजे एक बाइक पर सवार होकर तीन लोग सीएसपी पर पहुंचे। दो लोग अंदर प्रवेश किया जबकि एक बाहर में ही बाइक पर खड़ा रहा। अंदर प्रवेश करने वाले युवक ने ग्राहक बनकर कहा कि आधार कार्ड से पैसा निकालना है। संचालक ने बताया कि वह सिर्फ एसबीआई का ही पैसा निकाल सकता है।

इसी पर अंदर प्रवेश करने वाला बदमाश पिस्तौल और चाकू निकाल लिया और रुपए की मांग करने लगा। बदमाशों ने काउंटर में रखा करीब 13 हजार रुपए, उनका पर्स व मोबाइल छीन लिया और बाइक से भागने लगा। इसी दौरान ग्रामीणों द्वारा हल्ला मचाए जाने पर बदमाश की बाइक असंतुलित हो गई जिसमें एक बदमाश नीचे गिर गया। इसी दौरान बुजुर्ग ग्रामीण समेत अन्य ग्रामीणों उसे पकड़ लिया।

बदमाश को पकड़ने वाले ग्रामीण की सुनिये :

बुजुर्ग ग्रामीण पवन पासवान ने बताया कि बैंक से भागते हुए लोगों को देखा की लुटेरा-लुटेरा हल्ला हो रहा है। इस दौरान वह बाइक चला रहे युवक की हेलमेट पकड़ा, लेकिन उसने उसी पर चाकू चला दिया और गोली मार देने की धमकी दी। इसी दौरान बदमाश की बाइक असंतुलित हो गई। एक बदमाश नीचे गिर गया जिसके बाद दो बाइक सवार वहां से बसढीया की ओर फरार हो गये। इसी बीच एक बदमाश भागते हुए सामने से आ रहे ऑटो के चालक को धक्का दिया और ऑटो खुद चलाने लगा। जिस पर वह बदमाश का काॅलर पकड़कर नीचे खींच लिया। फिर ग्रामीणों की भीड़ जुड़ गई और उसे पकड़ लिया।

 वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

2 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

3 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

3 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

4 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

4 घंटे ago