Samastipur

ताजपुर नगर परिषद का सात अक्टूबर को घेराव करेगी भाकपा माले

यहां क्लिक कर हमें व्हाट्सएप पर भी Follow करें

समस्तीपुर/ताजपुर :- ताजपुर नप क्षेत्र के मोतीपुर खैनी गोदाम परिसर में माले के प्रखंड कमेटी की बैठक में समस्याओं को लेकर सात अक्टूबर को ताजपुर नगर परिषद का घेराव करने का निर्णय लिया गया। प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, शंकर महतो, आसिफ होदा, मुंशीलाल राय, वासुदेव राय, संजीव राय, मनोज कुमार सिंह, बखेरी सिंह, श्यामचंद्र दास आदि ने विचार व्यक्त किया।

उन्होंने ताजपुर नप कार्यालय पर बगैर मूलभूत सुविधा मुहैया कराये मनमाना टैक्स वसूली करने का आरोप लगाया। अध्यक्षीय संबोधन में प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि तीन मार्च 2021 को नप का गठन किया गया। लेकिन चुनाव बाद मार्च 2023 के बाद नप बोर्ड का गठन किया गया। उन्होंने कहा कि आज तक नगर परिषद क्षेत्र में जलापूर्ति, सफाई, नाला, सड़क, कूड़ा उठाव, प्रकाश व्यवस्था का घोर आभाव है।

बावजूद इसके नप क्षेत्र के लोगों से भारी भरकम टैक्स वसूली की जा रही है। 2021-2022 का पिछला बकाया बता चक्रवृद्धि व्याज भी वसूला जा रहा है। जबकि मार्च 2023 चुनाव में नप ने उम्मीदवार, समर्थक एवं प्रस्तावक को नो ड्यूज सर्टिफिकेट दिया गया था। 5500 एवं 2500 का कोई रसीद भी नहीं दिया जा रहा है। जलापूर्ति है ही नहीं जबकि जलापूर्ति मद में 550 रुपये वसूल किया जा रहा है। यह नगर वासियों के साथ अन्याय है। उन्होंने नप वासियों से इन मुद्दों को ले 7 अक्टूबर को आहूत ताजपुर नप कार्यालय घेराव को अधिकाधिक भागीदारी से सफल बनाने की अपील की।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

3 घंटे ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

4 घंटे ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

9 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

10 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

10 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

11 घंटे ago