Samastipur

अब समस्तीपुर सदर अस्पताल में मरीजों को 24 घंटे पैथोलॉजी लैब की सुविधा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर सदर अस्पताल में अब मरीजों को अब 24 घंटे पैथोलॉजी लैब की सुविधा मिलने लगी है। इससे रात में मरीजों को पैथोलॉजी जांच के लिए अब भटकना नहीं पड़ता है। इससे मरीजों को रात में बाहर से जांच कराने की समस्या से भी निजात मिल गयी है। पहले सदर अस्पताल में 24 घंटे पैथोलोजिकल लैब की सुविधा नहीं होने के कारण मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। खासकर रात में बाहर के लैब से टेक्नीशियन को बुलाया जाता था, या फिर मरीज को स्वयं जाना पड़ता था। इसके लिए मरीज के परिजनों को अधिक राशि भी देनी पड़ती थी।

कर्मियों की कमी से हो रही परेशानी :

हालांकि सदर अस्पताल में पैथोलॉजी लैब की सुविधा 24 घंटे शुरु कर दी गयी है। लेकिन लैब टेक्नीशियन एवं डाटा ऑपरेटर की कमी के कारण रविवार को लैब को फिलहाल बंद रखने की विवशता है। सरकारी अवकाश के दिन ओपीडी बंद होने पर लैब की सुविधा दिन में भी नहीं मिल पाएगी। जबकि इमरजेंसी मरीजों को ही यह सुविधा जारी रहेगी। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. गिरीश कुमार ने बताया कि वैसे तो लैब 24 घंटे खुला रहेगा। लेकिन कर्मियों की कमी के कारण थोड़ा बदलाव किया गया है। चूंकि अब लैब में जांच की रिपोर्ट भी ऑनलाइन देनी होती है। कर्मी की कमी है। इसको लेकर वरीय अधिकारियों से भी विचार किया जा रहा है।

एक्स-रे व सिटी स्कैन भी 24 घंटे :

सदर अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए एक्सरे जांच के साथ-साथ सिटी स्कैन की सुविधा भी 24 घंटे की व्यवस्था पहले से ही है। अब पैथौलॉजी लैब की सुविधा मिलने के बाद मरीजों को काफी राहत मिल रही है। पहले केवल ओपीडी के समय दिन में ही लैब का संचालन किया जा रहा था।

सदर अस्पताल में 50 प्रकार की होती है जांच :

सदर अस्पताल के पैथोलॉजी लैब में फिलहाल 50 प्रकार की जांच की सुविधा उपलब्ध है। इसमें सभी प्रमुख जांच की सुविधा है। खून, पेशाब के विभिन्न प्रकार के जांच के अलावे डेंगू, मलेरिया, कालाजार, टीबी, प्रिगनेंसी सहित अन्य प्रकार की जांच की जाती है।

Avinash Roy

Recent Posts

BREAKING : मुसरीघरारी में NH-28 पर पिस्टल के बल पर फाइनेंस कर्मी से लूट, तीन की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर…

8 घंटे ago

छात्रा ह’त्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर समस्तीपुर पुलिस ने पोस्टर किया जारी, सूचना देने पर ईनाम की घोषणा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…

9 घंटे ago

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

10 घंटे ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

10 घंटे ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

10 घंटे ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

11 घंटे ago