Samastipur

समस्तीपुर के सभी 10 विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची तैयार, 27 को प्रकाशित होगा सूची का प्रारूप

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के सभी दस विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची तैयार हो गयी है। चुनाव आयोग से मंजूरी मिलने के बाद 27 अक्टूबर को इसका प्रकाशन सार्वजनिक किया जाएगा। उसके बाद मतदाता इसका अवलोकन कर अपना दावा या आपत्ति दे सकते हैं। यह जानकारी जिला उप निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश के आलोक में 27 अक्टूबर से सभी मतदान केन्द्रों पर बीएलओ मतदाता सूची लेकर बैठेंगे। जिसमें वे लोग अपना नाम देख सकते हैं जिन्होंने नाम दर्ज कराने या नाम में संशोधन के लिए आवेदन दिया था।

उन्होने बताया कि मतदाता सूची प्रकाशन को लेकर चुनाव आयोग ने मतदाता सूची को फ्रिज कर दिया है। इससे मतदाता सूची में नये लोगों का नाम जोड़ने या संशोधन की प्रक्रिया रूक गयी है। हालांकि ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। उनके आवेदन पर मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन के बाद विचार किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी स्तर पर तैयारी चल रही है। मतदान केन्द्रों के निर्धारण व नये मतदान केन्द्र बनाने का भी काम पूरा कर लिया गया है। इस बार दस विधानसभा क्षेत्र में आठ नये मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। कुछ जगहों पर पुराने जर्जर व सुविधा में कमी वाले मतदान केन्द्रों को बदला भी गया है।

चुनाव आयोग की अनुमति मिलने के बाद इन सभी मतदान केन्द्रों की सूची भी जारी कर दी जाएगी। जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि जिले में पहले मतदान केन्द्रों की संख्या 3048 थी जो बढ़कर 3056 हो गयी है। उन्होंने बताया कि मतदान के लिए इवीएम की जांच की प्रक्रिया भी शुरू होगी। 20 अक्टूबर को प्रथम लेबल जांच की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

9 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

10 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

11 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

18 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

20 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

22 घंटे ago