बीपीएससी बिहार शिक्षक भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बिहार लोक सेवा आयोग ने अभी 11वीं 12वीं उच्चतर माध्यमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम की घोषणा की है। शुरुआत हिंदी विषय से हुई है। हिंदी में 3221 पद के लिए सिर्फ 525 उम्मीदवार सफल हुए हैं। चयनितों के रोल नंबर वाइज जिला आवंटन लिस्ट भी जारी कर दी गई है। माध्यमिक शिक्षक भर्ती का रिजल्ट एक दो दिन में जारी हो सकता है। प्राइमरी शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट सबसे बाद में आएगा। बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट bpsc.bih.nic.in पर चेक किया जा सकता है।
काउंसलिंग में सिर्फ वाटरमार्क वाले डॉक्यूमेंट की प्रतियां ही मान्य होंगी
बिहार शिक्षक भर्ती के रिजल्ट की घोषणा के समय बीपीएससी ने यह भी कहा है कि अगर किसी सफल अभ्यर्थी ने ऑनलाइन आवेदन करते समय ऐसा कोई जरूरी डॉक्यूमेंट बीपीएससी के पोर्टल पर अपलोड नहीं किया है तो वैसे अभ्यर्थी गैजटेड ऑफिसर से डॉक्यूमेंट्स को अटेस्टेड कर फिर से शिक्षा विभाग, बिहार, पटना द्वारा तय तिथि तक आयोग के पोर्टल पर अपलोड करेंगे। आयोग के पोर्टल से जरूरी डॉक्यूमेंट को डाउनलोड कर, जिस पर आयोग का वाटरमार्क होगा, प्रशासी विभाग के द्वारा आयोजित काउंसलिंग में सब्मिट करेंगे। आयोग के वाटरमार्क के बिना कोई भी प्रमाण पत्र न तो मान्य होगा और न ही एवं स्वीकार किया जाएगा।
बिहार शिक्षक भर्ती के रिजल्ट की घोषणा के समय बीपीएससी ने यह भी कहा है कि शिक्षक पद पर नियुक्ति के लिए काउंसलिंग के समय ऑनलाइन आवेदन के दौरान जरूरी शैक्षणिक डॉक्यूमेंट्स की जांच उसके ऑरिजनल दस्तावेजों से की जाएगी। असफल होने पर उनकी पात्रता और रिजल्ट दोनों रद्द हो जाएंगे। ऑनलाइन फॉर्म भरते समय अपलोड किए गए डॉक्यूमेंट को डाउनलोड कर सत्यापन के समय विभाग के समक्ष जमा करेंगे। अभ्यर्थियों द्वारा अपलोड किए गए सभी दस्तावेज पर डाउनलोड करने पर उसमें स्वत: रजिस्ट्रेशन सहित वाटरमार्क छपा रहेगा।
बिहार बीपीएससी शिक्षक भर्ती में 1,70,461 पदों के लिए 8 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। कुल पदों में प्राथमिक शिक्षकों (कक्षा 1 से 5) के लिए 79,943 पद, टीजीटी शिक्षकों (कक्षा 9-10) के लिए 32,916 पद और पीजीटी शिक्षकों (कक्षा 11-12) के लिए 57,602 पद शामिल हैं।
शिक्षक भर्ती परीक्षा में कई प्रश्नों के उत्तर बदले
आयोग की ओर से माध्यमिक और उच्च माध्यमिक के साथ-साथ जीएस पेपर का आंसर-की जारी किया गया है। फाइनल आंसर की में कई विषयों में कुछ के उत्तर में बदलाव किये गए हैं। वहीं, कुछ विषयों में प्रश्न भी हटा दिए गए हैं। सबसे अधिक उच्च माध्यमिक में एकाउंटेंसी में 16 प्रश्नों के उत्तर बदले गए हैं। वहीं, कंप्यूटर साइंस में छह प्रश्नों का उत्तर बदला है। जबकि एक प्रश्न (ग्रुप ए का 84, ग्रुप-बी का 104, ग्रुप सी का 54 व ग्रुप डी का 74 नंबर) को हटा दिया गया है। वहीं, रसायन में दो का उत्तर बदला गया है और एक प्रश्न (ग्रुप ए का 120, ग्रुप-बी का 60, ग्रुप सी का 80 व ग्रुप डी का 100 नंबर) को हटा दिया गया है। इसके साथ बिजनेस स्टडी, वनस्पति में तीन-तीन, हिंदी में दो, गणित व भौतिकी में एक-एक प्रश्न का उत्तर
पासिंग मार्क्स
– सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 40 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे।
– पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को 36.5 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे, जबकि
– एससी और एसटी के उम्मीदवारों को परीक्षा पास करने के लिए 34 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे।
– महिलाओं और विकलांग (दिव्यांग) उम्मीदवारों को 32 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे।
बीपीएससी शिक्षक परीक्षा का आयोजन 24, 25 और 26 अगस्त को किया गया था।
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली बुजुर्ग पंचायत के एक होटल के निकट शनिवार…
समस्तीपुर : हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को कर्पूरीग्राम…
समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को बिहार राज्य…
समस्तीपुर : जीविका के तत्वावधान में रविवार को दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान प्रखंडों में नशामुक्ति…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट…
समस्तीपुर : शहर में ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के…