समस्तीपुर :- समस्तीपुर सदर अस्पताल में करीब ढाई साल से बंद अल्ट्रासाउंड जांच केंद्र की सुविधा पुन: शुरू होगी। इस संबंध में सीएस डॉ. एसके चौधरी ने पत्र जारी किया है। पत्र में सीएस ने कहा गया है कि कल्याणपुर के एक निजी अल्ट्रासाउंड जांच केंद्र में सोनोलॉजिस्ट के रुप में कार्यरत डॉ. आरपी मंडल को इसका संचालन करने की जिम्मेवारी दी हैं। वे लंबे समय से सोनोलॉजिस्ट के रुप में कार्य कर चुके हैं, जिससे उन्हें इस काम का अच्छा अनुभव हो चुका है। उन्होंने डॉ. मंडल को सदर अस्पताल स्थित अल्ट्रासाउंड में भी सोनोलॉजिस्ट के रुप में कार्य करने का आदेश दिया है। ताकि मरीजों को इसका लाभ मिल सकें।
विदित हो कि सदर अस्पताल में संचालित अल्ट्रासाउंड जांच केंद्र फरवरी 2021 से बंद है। तत्कालीन सोनोलॉजिस्ट विशेषज्ञ डॉ. एके गुप्ता जनवरी 2021 में सेवानिवृत हो गए थे। जिसके बाद से सदर अस्पताल का अल्ट्रासाउंड जांच केंद्र बंद हो गया था। फिर सदर अस्पताल प्रशासन के द्वारा मशीन को कार्टन में बंद कर दिया गया था। नतीजतन मरीजों को मिलने वाली नि:शुल्क सुविधा भी बंद हो गयी। इसको लेकर कई बार खबर को प्रकाशित की गयी थी। जिसके बाद अब सीएस ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए आदेश जारी किया है।
सदर अस्पताल में आने वाली गर्भवती महिलाओं को यह सुविधा नि:शुल्क दी जाती थी। उस समय डॉ. एके गुप्ता की प्रतिनियुक्ति थी, जिसके कारण यह सेवा केवल गर्भवती महिलाओं एवं आपातकाल में जरुरतमंद मरीजों को ही अल्ट्ऱसाउंड की सेवा का लाभ दिया जाता था। अब नयी व्यवस्था के तहत सदर अस्पताल के ही डॉ. आरपी मंडल को यह जवाबदेही सौंपी गयी है। इससे अब मरीजों को काफी सुविधा होगी।
बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…
समस्तीपुर : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव में गत वर्ष हुए मारपीट मामले में…
शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…
जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…