Samastipur

समस्तीपुर से पूसा पहुंच ‘रोटी बैंक’ की टीम ने दिव्यांग को ट्राई-साइकिल उपलब्ध कराया 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में असहायों की मदद के लिये हमेशा तत्पर रहने वाले संस्था ‘रोटी बैंक’ की तरफ से पूसा प्रखंड के गोपालपुर थहरा गांव पहुंच एक दिव्यांग शख्स अरविंद कुमार साह को ट्राई-साइकिल निःशुल्क उपलब्ध कराया गया। जानकारी के अनुसार बीते दो-तीन दिनों पहले डॉक्टर सोमेंदू मुखर्जी के द्वारा संस्था के संस्थापक राकेश कुमार को जानकारी मिली कि अरविंद का बायां भाग पैरालाइज्ड है और काफी समय से इलाज भी चल रहा है। लेकिन अब तक कोई सुधार नहीं है। इसके बाद संस्था के द्वारा जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर गोपालपुर थहरा गांव पहुंच संस्था की तरफ से उन्हें ट्राई साइकिल उपलब्ध कराया गया।

इस दौरान डॉ. सौमेंदू मुखर्जी के अलावा ‘रोटी बैंक’ संस्था से जुड़े अन्य सदस्य भी उपलब्ध रहे। बता दे की ‘रोटी बैंक’ के द्वारा समस्तीपुर जिले में वर्षों से लगातार समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया जा रहे हैं। समस्तीपुर स्टेशन परिसर में हर रोज असहायों को भोजन उपलब्ध कराया जाता है। वहीं कोरोना काल के दौरान भी इस संस्था ने समाज कल्याण को लेकर कई कार्य किये, आज भी इसकी हर कोई तारीफ कर रहा है।

 

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

18 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

18 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

20 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

20 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

22 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago