समस्तीपुर/पूसा :- हाउसिंग व फाइनेंस के नाम पर नेटवर्किंग संस्था बना करोड़ों रुपये ठगने का मामला प्रकाश में आया है। इस ठगी का तार पूसा प्रखंड के दिघरा गांव से जुड़ा हुआ है। इसका खुलासा उस समय हुआ जब ठगी के शिकार हुए लोगों का हुजुम दिघरा गांव में पहुंचा। ठगी के शिकार हुए लोगों में पूसा प्रखंड के अलावा जिले के कई प्रखंडो के लोग शामिल हैं। ठगी के शिकार हुए लोग संस्था से जुड़े एक सदस्य के घर राशि की वसूली के लिए पहुंचे थे।
पीड़ित लोगों ने बताया कि वे एक दिन पहले भी आये थे। लेकिन ठगने वाला नहीं मिला। युवक परिवार सहित गायब है। आज जभ वह पहुंचे तो उनके पहुंचने पर दो युवक उनका वीडियो बनाने लगे, जिससे आक्रोशित लोग दोनों को उठाकर अपने साथ ले गये। लेकिन बाद में पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया। इस मामले में पूसा में चर्चा का बाजार गर्म है, लेकिन किसी ने अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी है।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…