समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर के पूजा पंडालों में रोशनी के लिए पूजा समितियां बिजली कनेक्शन लेने में नहीं दिखा रही रूचि

IMG 20221030 WA0004

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- पूजा पंडालों में रोशनी के लिए पूजा समितियां कनेक्शन लेने में रूचि नहीं दिखा रही हैं। अब तक एक भी पूजा समिति ने कनेक्शन के लिए बिजली विभाग में आवेदन नहीं दिया है। अधिकांश पूजा समितियां जेनरेटर से पूजा पंडाल को रोशन करने की तैयारी में हैंं। अस्थायी कनेक्शन के लिए विभागीय प्रक्रिया की उलझन एवं विपरीत मौसम में बिजली की आपूर्ति बाधित होने की संभावना को देखते हुए अधिकांश पूजा समितियों ने जेनरेटर की समुचित व्यवस्था की है। जिसके कारण अब तक शहरी क्षेत्र से एक भी पूजा समितियों ने अस्थायी कनेक्शन के लिए बिजली विभाग को आवेदन नहीं दिया है।

हालांकि सुरक्षा की दृष्टिकोण से पूजा पंडालों का निरीक्षण विभाग द्वारा किया जाएगा। बिजली विभाग के शहरी क्षेत्र के सहायक अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि दो दिनों के बाद सभी पूजा पंडालों का निरीक्षण किया जाएगा। इससे पूर्व भी सभी पूजा समितियों को सुरक्षा के मानक को देखते हुए बिजली के तार से हटाकर पूजा पंडाल के निर्माण कराने को कहा गया है। ताकि किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो सके।

Teachers Day page 0001 1

IMG 20230604 105636 460

पिछले वर्ष सिर्फ 6 ने लिया था कनेक्शन :

समस्तीपुर शहरी क्षेत्र में लगभग 30 स्थानों पर दुर्गा पूजा किया जाता है। जिसमें अधिकांश स्थानों पर पंडाल निर्माण कार्य भी शुरु कर दिया गया है। पिछले वर्ष शहरी क्षेत्र में मात्र छह पूजा समितियों के द्वाराने ही बिजली विभाग से अस्थायी कनेक्शन लिया था। जबकि इस बार अब तक एक भी आवेदन नहीं दिया गया है।

IMG 20230728 WA0094 01

IMG 20230324 WA0187 01

IMG 20230701 WA0080

Samastipur Town 01

IMG 20230818 WA0018 02

IMG 20230416 WA0006 01

20201015 075150