समस्तीपुर/पटोरी :- समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र में रफ्तार का कहर देखने को मिला जिसमें एक जख्मी युवक की मौत इलाज के दौरान हो गयी। दरअसल पटोरी प्रखंड के चकसाहो निवासी रामबाबू महतो के पुत्र संजीत महतो (30 वर्ष) की वाहन से ठोकर लगने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पटोरी पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार संजीत चकसाहो-बिंदगामा पथ होकर सोमवार को मोहनपुर प्रखंड से लौट रहा था। रास्ते में एक चार पहिया वाहन ने उसे ठोकर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए पीएचसी मोहिउद्दीननगर ले जाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। इलाज के दौरान सोमवार शाम अस्पताल में ही उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजन उसका शव लेकर घर लौट आए। जानकारी मिलने पर पटोरी पुलिस ने मंगलवार को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…
समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…