समस्तीपुर :- करवाचौथ के व्रत को लेकर बाजार में भीड़ देखने को मिली। बाजारों में खरीदारी करने को भारी संख्या में महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। करवाचौथ से ठीक एक दिन पहले मंगलवार को बाजार में खरीदारी के लिए दिनभर महिलाओं की भीड़ भी उमड़ी रही। महिलाओं ने पूजन सामग्री के साथ ही शृंगार का सामान खरीदा। वहीं दुकानदारों ने भी महिलाओं को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए खरीदारी पर छूट और तरह-तरह के आफर का लाभ दिया। इससे रेडीमेड गारमेंट्स से लेकर साड़ी शोरूम तक महिला ग्राहकों की दुकानों पर भीड़ लगी रही। खासकर लाल रंग की साड़ी की अधिक बिक्री हुई। अच्छी खरीदारी से दुकानदारों में भी खुशी की लहर थी।
करवा चौथ पर्व पर महिलाओं को संजने-संवरने के लिए कढ़ाई व सितारों के सूट खूब भा रहे थे। दुकानदारों का कहना था कि इस वर्ष कढ़ाई व सितारों के सूटों की दोबारा से मांग बढ़ी है। सूटों में अनेक वैरायटी आई है। इसमें कई डिजाइन नए आए हैं, जो महिलाओं को सबसे ज्यादा पसंद आ रहे हैं। पंजाबी सूट, राजस्थानी सूट के साथ हरियाणवी सूटों की खूब खरीद हो रही है। इन सूटों की कीमत बाजार में 400 रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक है। बाजार में फैंसी चुड़ियों की खूब बिक रही हैं। इस बार बाजार में काफी नए-नए डिजाइन की चूड़ियों की बिक्री के लिए आई हुई हैं। इसमें वेलवेट चुड़ी लटकन चुड़ी, स्टोन कड़े की डिमांड सबसे ज्यादा है।
करवा चौथ पर्व को लेकर सर्राफा बाजार में महिलाओं की भीड़ दिखने लगी है। अंगूठी, मंगल सूत्र सहित कई चीजों की खरीदारी की गयी। इधर दुकानदारों ने कम रेज में सोने की आभूषण मंगवा रखे थे। महिलाएं और पुरुष अपनी-अपनी पसंद के गिफ्ट ले रहे थे। कुछ लोग फोटो फ्रेम भी बनवा रहे थे।
करवा चौथ पर शहर के बाजारों में महिलाओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। बाजार के कई हिस्सों में आवागमन में इस बीच लोग जाम से जूझे। सौंदर्य प्रोडक्ट, ज्वेलरी, कपड़े और श्रृंगार की दुकानों में दिनभर चहल-पहल रही। पति की दीर्घायु आयु के लिए विवाहित महिलाएं व्रत रखती हैं। करवा चौथ की पूर्व संध्या पर मंगलवार को शहर के बाजार महिलाओं से गुलजार दिखे।
समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…
समस्तीपुर : राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सारण प्रमंडल…
समस्तीपुर : शहर के इंडियन बैंक में नकली सोने के आभूषण जमा कर लाखों रुपये…
समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…
समस्तीपुर : घर से यह कहकर निकला था कि कुछ ही देर में लौट आएगा,…
समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…