Samastipur

समस्तीपुर पटेल मैदान स्थित इंडोर स्टेडियम में कल से होगा राज्य स्तरीय बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- शहर के पटेल मैदान स्थित इंडोर स्टेडियम में बुधवार से बिहार राज्य स्कूल बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें राज्य के विभिन्न जिलों के दो सौ से अधिक प्रतिभागी बालिका अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, जिला प्रशासन और राज्य सरकार के कला, संस्कृति व युवा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में तीन आयु वर्ग में बैडमिंटन की बालिका खिलाड़ी भाग लेगी। 14, 17 व 19 आयु वर्ग में राज्य के विभिन्न जिलों के सरकारी व मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों की बालिका बैडमिंटन खिलाड़ी भाग लेगी।

जिला खेल पदाधिकारी आकाश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गयी है। उन्होंने बताया कि प्रतियोंगिता में भाग लेने के लिए आने वाली बालिका खिलाड़ियों को विधि महाविद्यालय व एमएसकेजी कॉलज काशीपुर में ठहराने की व्यवस्था की गयी है। वहीं प्रतियोगिता कराने के लिए आने वाले ऑफिशियल को जिला अतिथि गृह में ठहराया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रतियोगिता के आयोजन को सफल बनाने के लिए आवासन कमेटी, परिवहन कमेटी, आयोजन कमेटी गठित की गयी है। इसके अलावा सुरक्षा के लिए महिला पुलिस की भी पर्याप्त संख्या में तैनाती करने के अलावा चिकित्सा व्यवस्था भी की गयी है। बताया गया है कि एक से चार नवम्बर तक होने वाली इस प्रतियोगिता का उद्घाटन डीएम योगेन्द्र सिंह करेंगे। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं का राज्य टीम में चयन किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

2 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

2 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

2 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

6 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

10 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

11 घंटे ago