Samastipur

समस्तीपुर: तेल कटिंग करने से रोका तो बदमाशों ने चाय दुकानदार को मार दी गोली, PMCH रेफर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना अंतर्गत NH-28 रूपौली स्थित रिलांयस पेट्रोल पंप के पास चाय दुकान चलाने वाले युवक को तेल कटिंग कर रहे बदमाशों ने गोली मार दी। जख्मी हालत में देर रात उसे समस्तीपुर सदर अस्पताल लाया गया जहां डाक्टर ने गंभीर स्थिति देख रात में ही उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार NH-28 पर रिलायंस पेट्रोल पंप के नजदीक चाय दुकान चलाने वाले गाछी टोल रुपौली निवासी राम बली राय के 26 वर्षीय पुत्र संदेश कुमार राय को देर रात लगभग डेढ़ बजे तेल कटिंग कर रहे आधा दर्जन बदमाशों पर नजर पड़ी तो उसने उसे रोकते हुए सवाल-जवाब किया।

इसके बाद आवेश में आए बदमाशों ने फायरिंग कर दी, गोली संदेश के पंजरे से होते हुए बाहर निकल गई। इसके बाद सभी बदमाश अपने कार से वहां से फरार हो गए। पास में ही जख्मी के भाई भी दुकान चलाते हैं, उन्होंने भाई को सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। वहीं मामले की सूचना मिलने पर मुसरीघरारी थाने की पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

बता दें कि समस्तीपुर जिले में नेशनल हाइवे किनारे हो रही पेट्रोलियम पदार्थों की चोरी वर्षों से चल रही है, जिसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को भी है। लोगों का हमेशा से आरोप रहा है की तेल कटिंग का यह धंधा पुलिस की शह पर ही चल रहा है। विगत कुछ वर्ष पहले ताजपुर के मुर्गीयाचक व चांदनी चौक के पास पेट्रोलियम पदार्थों की कटिंग के दौरान अगलगी की घटना हो चुकी है। हर रोज वहां पर अवैध धंधेबाजों के द्वारा तेल कटिंग किया जाता है, लेकिन पुलिस इस ओर कोई भी कारवाई नहीं कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

52 मिनट ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

6 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

7 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

8 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में JDU नेता के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग, गाड़ी में भी की तोड़फोड़

समस्तीपुर/वैनी : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के चकले वैनी बाजार में रविवार की…

9 घंटे ago