National

Google Pay अब छोटे व्यापारियों को देगा लोन, झट से खाते में आ जाएगा पैसा, जानें पूरा प्रोसेस…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

भारत में यूपीआई पेमेंट के लिए गूगल इंडिया का एप्लिकेशन गूगल पे काफी लोकप्रिय है. गूगल प्ले के अनुसार अभी तक इस एप्लिकेशन को 100 करोड़ से ज्यादा लोगों के द्वारा डाउनलोड किया गया है. इस दिशा में गूगल प्ले ने एक और बड़ा कदम उठाया है. गूगल के द्वारा छोटे व्यापारियों के लिए गूगल पेमेंट लोन (GPay Loan) की सुविधा दी जा रही है. छोटे व्यापारियों को अक्सर एक सीमित समय के लिए लोन की जरूरत होती है. इसके लिए वो दूसरे व्यापारी या किसी साहूकार के भरोसे रहते हैं.

अक्सर इन लोन में ब्याज की दर काफी ज्यादा होती है. इसके कारण वो धीरे-धीरे कर्ज की बोझ में दब जाते हैं. GPay Loan ऐसे व्यापारियों की मदद के लिए है. गूगल पे लोन से छोटे व्यापारी 15 हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक का ऋण आसानी से सीधे अपने खाते में ले सकते हैं. इस लोन को चुकाने के लिए व्यापारियों को 7 दिन से लेकर 12 महीनों तक का वक्त मिलता है. हालांकि, इस लोन को लेने के लिए अपके पास गूगल पे का बिजनेस एप होना जरूरी है.

गूगल ने दो कंपनियों से किया करार

गूगल पे ने छोटे व्यापारियों को आसान ऋण उपलब्ध कारने के लिए DMI Finance के साथ पार्टनरशिप की है. इसके साथ ही, व्यापारियों को बड़ी सहूलियत देने के लिए ePayLater के साथ पार्टनरशिप करते हुए एक क्रेडिट लाइन एनेबल ऋण की भी सुविधा शुरू की है. इसके जरिए व्यापारी ऑनलाइन और ऑफलाइन अपने सामान की खरीदारी कर सकते हैं. गूगल पे के वाइस-प्रेसिडेंट अंबरिश केंघे ने बताया कि पिछले एक साल में गूगल पे के जरिए 167 लाख करोड़ रुपये की वैल्यू यूपीआई के जरिए प्रोसेस की गयी है.

उन्होंने बताया कि गूगल के द्वारा अभी तक सबसे ज्यादा लोन का प्रोसेस टीयर-2 या उससे भी नीचे कैटेगरी के शहर के लोगों के लिए किया गया है. जिन लोगों को गूगल के द्वारा लोन प्रोसेस किया गया है. उसमें ज्यादातर ऐसे लोग हैं जिनकी मासिक आय तीस हजार या उससे कम है. गूगल के इस लोन को 111 रुपये की न्यूनतम मासिक किस्त पर चुकाया जा सकता है. हालांकि, किस्त की रकम लोन की राशि के ऊपर निर्भर करेगी. हालांकि, कुल मिलाकर इस्टैंट लोन के लिए इस पर भरोसा कर सकते हैं.

कैसे ले सकते हैं गूगल से आसानी से लोन

गूगल पे से लोन लेने के लिए सबसे पहले आपके पास गूगल पे बिजनेस का होना जरूरी है. बिना गूगल पे बिजनेस के ये लोन आपको नहीं मिल सकता है. लोन लेने के लिए सबसे पहले अपना गूगल पे बिजनेस खोलें. यहां एक लोन सेक्शन दिया गया है. इसमें ऑफर पर जाएं. इसमें आपको अपने लोन की राशि डालनी है. इसके बाद, Get started पर क्लिक करें. यहां से आपको आपके लोन लेंडिंग पार्टनर की वेबसाइट पर रीडायरेक्ट किया जाएगा. यहां अपने गूगल खाता में लॉगिन करें. यहां आपसे मांगी गयी सारी जानकारी भरें.

इसके बाद लोन की राशि और अवधि के बारे में जानकारी दें. आपको वेबसाइट पर फाइनल लोन ऑफर दिया जाएगा. इसे अच्छे से देखकर समझ लें. ऑफर को आपको E-Sign करना होगा. इसके बाद, आपको अपने केवाईसी के लिए कुछ डाक्यूमेंट अपलोड करना होगा. इससे आपका वेरिफिकेशन होगा. EMI भुगतान के लिए आपको Setup eMandate या Setup NACH का चयन करना होगा. इसके बाद, आपको अपना लोन आवेदन जमा करने विकल्प दिया जाएगा. इसके बाद आपको लोन मिल जाएगा. एप के My Loan सेक्शन में अपने लोन को ट्रैक कर सकते हैं.

फ्रॉड से बचाएगा गूगल का DigiKavach

गूगल के द्वारा व्यापारियों और छोटे दुकानदारों की सुविधा और ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के लिए कई तरह की सुविधाएं दी जा रही है. इसके तहत, गूगल AI की मदद से Google Merchant Center Next एक मर्चेंट के प्रोडक्ट फीड को उसकी वेबसाइट से डिटेक्ट कर के ऑटोमेटिक तरीके से पॉपुलेट करेगा. इसमें सेलर के पास पूरी सुविधा होगी कि वो फीड में क्या शामिल करें और क्या नहीं. इसके साथ ही, DigiKavach के जरिए गूगल फाइनेंशियल स्कैम और फ्रॉड से सुरक्षा के लिए काम कर रहा है. गूगल इंडिया के अनुसार, गूगल पे ने अभी तक करीब 12 हजार करोड़ रुपये के स्कैम को होने से रोका है. इसके साथ ही, करीब 3500 संदिग्ध लोन ऐप्स को ब्लॉक कराने की दिशा में अहम कदम उठाया है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

2 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

5 घंटे ago

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में यूपी का परचम, प्रयागराज ने मुजफ्फरपुर को हराकर किया खिताब पर कब्जा

समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…

10 घंटे ago

15-17 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…

11 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF पोस्ट से फरार हुए दोनों कैदी ने किया आत्मसमर्पण

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…

11 घंटे ago