Samastipur

समस्तीपुर में मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान बाधित होने पर आंगनबाड़ी सेविकाओं पर होगी कार्रवाई

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान का दूसरा चक्र नौ अक्टूबर से शुरु होगा। इसकी सफलता के लिए आंगनबाड़ी सेविकाओं के आंदोलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग चिंतित नजर आ रहा है। विभाग ने अभियान बाधित होने पर दोषी आंगनबाड़ी सेविकाओं पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

इधर, नौ अक्टूबर से छह दिवसीय मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान को लेकर सभी प्रखंडों में वैक्सीन सहित अन्य सामग्रियों का भी वितरण किया गया है। इसके लिए जिले में लगभग 1629 से अधिक टीकाकरण सत्र बनाया गया है। डीआईओ ने बताया कि अभियान को नियमानुसार शुरु करते हुए पांच वर्ष तक के सभी बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी टीकाकरण किया जाएगा।

अगर सेविका-सहायिका के द्वारा विरोध किया जाता है तो इस परिस्थिति में अन्य सार्वजनिक स्थान या जनप्रतिनिधियों के दरवाजे पर टीकाकरण सत्र आयोजित किया जाएगा। ताकि अभियान के दौरान आने वाले बच्चों का शतप्रतिशत टीकाकरण कराया जा सके। इसके बावजूद अगर आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका के द्वारा विरोध किया जाता है तो बाध्य होकर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर मुख्यालय से भी आदेश जारी कर दिया गया है। अभियान को प्रभावित करने वाले कर्मी के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज करायी जा सकती है।

1629 स्थानों पर किया जाएगा टीकाकरण:

मिशन इंद्रधनुष के तहत जिले के सभी 20 ब्लॉकों के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में 1629 सत्र स्थलों का चयन किया गया है। इसमें टीकाकरण के लिए लक्षित बच्चों का लक्ष्य 31 हजार 572 है एवं गर्भवति महिलाओं का लक्ष्य 77 सौ रखा गया है।

इन पर होगा विशेष फोकस:

मिशन इंद्रधनुष अभियान के तहत खसरा और रुबेला से छूटे हुए बच्चों को टीका लगाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए चिंहित सभी 953 एएनएम, 3818 आशा कार्यकर्ता के अलावे 4318 आंगनबाड़ी सेविकाओं को भी विशेष निर्देश दिया जा चुका है। साथ ही उनकी जिम्मेदारी के लिए प्रशिक्षित भी किया गया है।

इन विभागों का भी होगा सहयोग:

मिशन इंद्रधनुष अभियान की शतप्रतिशत सफलता के लिए स्वास्थ्य विभाग के अलावे शिक्षा विभाग, आईसीडीएस एवं जीविका को भी सहयोग करना है। ताकि अभियान को सफलता पूर्वक पूरा कर शतप्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा किया जा सके।

पर्यवेक्षण को बनायी गयी है टीम:

डीआईओ ने बताया कि शतप्रतिशत सफलता के लिए स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस और सहयोगी संस्थान के जिला एवं प्रखंड स्तर के सुपरवाईजर सत्र स्थल एवं स्वास्थ्य कर्मी के कार्यों का निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण करेंगे। ताकि अभियान सफल हो सके।

Avinash Roy

Recent Posts

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

6 मिनट ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

5 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

5 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

6 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

6 घंटे ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

16 घंटे ago