Samastipur

समस्तीपुर में जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 16 से 18 अक्टूबर तक, पटेल मैदान व रेलवे इंदिरा स्टेडियम में होगी आयोजित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- कला, संस्कृति व युवा विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के द्वारा वर्ष 2023-24 का वार्षिक कैलेंडर जारी करते ही समस्तीपुर जिला प्रशासन ने एसजीएफआइ के तहत जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता की तिथि घोषित कर दी है। यह प्रतियोगिता 16-18 अक्टूबर तक शहर के पटेल मैदान व रेलवे इंदिरा स्टेडियम में आयोजित होगी। जहां 15 विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में जिले के खिलाड़ी अपना जौहर दिखाते नजर आएंगे।

बताया गया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के पंजीकरण की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई है। खिलाड़ियों का पंजीकरण 7-14 अक्टूबर तक होगा। इसकी जानकारी देते हुए जिला खेल पदाधिकारी आकाश ने बताया कि यह प्रतियोगिता अंडर 14, 17 व 19 आयुवर्ग में आयोजित किए जाएंगे। इस प्रतियोगिता में वर्ग 6-12 वीं कक्षा तक जिले के सरकारी व मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के मध्य, उच्च, उच्चतर एवं बिहार इंटरमीडिएट शिक्षा परिषद से 10 प्लस टू मान्यता प्राप्त स्कूल भाग ले सकेंगे।

बताया गया कि किसी विद्यालय के एक भी खेल में भाग नहीं लेने पर एचएम एवं शारीरिक शिक्षक दोषी समझे जाएंगे। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, बैडमिटन, ताइक्वांडो, फुटबॉल, बास्केटबॉल के बालक-बालिका तथा रग्बी, सहित फुटबॉल, क्रिकेट चयन ट्रायल बालक वर्ग की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के गांव होंगे डिजिटल स्मार्ट, हर गली-सड़क को मिलेगा यूनिक कोड, QR स्कैन करते ही मिलेगी पूरी जानकारी

बिहार के गांव अब डिजिटल बदलाव की नई राह पर बढ़ने वाले हैं. पंचायती राज…

41 मिनट ago

बिहार के 1.06 लाख सरप्लस टीचर क्या करेंगे? सम्राट के मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया प्लान

बिहार के प्राथमिक विद्यालयों के मानक से अधिक पदस्थापित शिक्षकों को बाल बाटिका और आंगनबाड़ी…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : धूम्रपान के अलावे वायु प्रदूषण भी बन रहे लंग कैंसर की बड़ी वजह, हर चार लंग कैंसर मरीजों में एक का कारण वायु प्रदूषण

समस्तीपुर : विश्व लंग कैंसर दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने फेफड़ों के कैंसर…

5 घंटे ago

पुराने पीकू वार्ड में शिफ्ट होगा सिविल सर्जन कार्यालय, जर्जर भवनों को तोड़कर बनाया जाएगा 100 बेड का CCU

समस्तीपुर : सदर अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और आधारभूत संरचना के आधुनिकीकरण…

6 घंटे ago

नागपंचमी पर प्रदर्शन के लिए सांपो को पकड़ कर रखने की सूचना पर बीडीओ ने छापेमारी कर सांपो को करवाया मुक्त

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर बीडीओ संजीब कुमार ने शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के रायपुर गांव के…

8 घंटे ago