Samastipur

समस्तीपुर जंक्शन से गुजरने वाली लंबी दूरी की 6 ट्रेनों से जनरल कोच घटाकर AC कोच लगाया गया, यात्री परेशान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जंक्शन से होकर गुजरने वाली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, वैशाली, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस समेत लंबी दूरी की आधा दर्जन ट्रेनों से एक-एक जनरल कोच को हटा दिया गया है। इन ट्रेनों में जनरल कोच की जगह एक-एक ऐसी कोच बढ़ाया गया है। रेलवे के इस फैसले से जनरल बोगी में सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। लोगों को कोच के फर्श पर बैठकर सफर करना पड़ रहा है। जगह के अभाव के कई यात्रियों की ट्रेन भी छूट भी रही है।

बेगूसराय से दिल्ली के लिए ट्रेन पकड़ने आए यात्री बबलू कुमार ने कहा कि जनरल बोगी में आम यात्री सफर करते हैं। अचानक जाने पर रिजर्वेशन नहीं मिलता है। ऐसी स्थिति में जनरल बोगी कम किए जाने से परेशानी और बढ़ गई है। उन्होंने बोगी की ओर इशारा करते हुए कहा कि देखिए दरभंगा से ट्रेन खुली है, लेकिन बोगी फुल है। कहां बैठेंगे यात्री ? समस्तीपुर के ही बुजुर्ग यात्री दिनेश सिंह दिल्ली जाने के लिए स्टेशन पहुंचे थे, लेकिन उन्हें जगह नहीं मिल पाई। उन्होंने सरकार और रेलवे प्रशासन पर जमकर भड़ास निकाली।

इन ट्रेनों से हटाए गए हैं एक-एक जनरल कोच :

बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, वैशाली सुपर फास्ट एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, मौर्य एक्सप्रेस, गोंदिया एक्सप्रेस और मिथिला एक्सप्रेस से एक-एक जनरल कोच को कम कर एक-एक एसी कोच बढ़ाया गया है।

बाइट :

समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव ने कहा कि स्टैंडराइज के तहत जनरल बोगी हटाकर एसी इकोनॉमी क्लास की बोगी लगाई गई है। यात्रियों को परेशानी है तो इसके लिए मुख्यालय से जनरल कोच बढ़ाने के लिए अनुशंसा की जाएगी। उन्होंने कहा कि रैक हटाने और जोड़ने का निर्णय रेलवे बोर्ड का होता है।

Avinash Roy

Recent Posts

कर्पूरीग्राम में लड़की के साथ छेड़खानी मामले में 4 गिरफ्तार, राजद ने सरकार पर साधा निशाना

सोशल मीडिया पर 23 सितंबर की शाम एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें कुछ…

50 मिनट ago

“पोलियो की तर्ज पर कालाजार का भी होगा पूरी तरह खात्मा” : सिविल सर्जन

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले से कालाजार के पूरी तरह उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में दिनकर जयंती पर ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा शिविर का आयोजन, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

समस्तीपुर/उजियारपुर : राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती के अवसर पर रायपुर खनुआ गांव में…

12 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 1668 शिक्षकों का हुआ ट्रांसफर, 30 सितंबर तक नये स्कूलों में करना है योगदान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में 1668 शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। शिक्षा विभाग के…

13 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी, RYA ने उठाई आवाज

समस्तीपुर/पूसा : ‘स्कूल-कॉलेज ठीक करो, शिक्षा सुधारो’ अभियान के तहत इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) की…

13 घंटे ago

बोनस बढ़ोतरी समेत मांगों को लेकर रेलकर्मियों ने मनाया ध्यानाकर्षण दिवस; पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण रोकने और खाली पदों पर भर्ती की मांग

समस्तीपुर : इंडियन रेलवे इम्प्लाइज फेडरेशन एवं ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्पलाइज यूनियन (ECREU) के राष्ट्रीय…

13 घंटे ago