समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर का पाॅश इलाका रात को रेड लाइट एरिया में तब्दील हो जाता है। जिले के बड़े अधिकारियों के आवास और थाने के बाहर रात 10 बजे के बाद यह धंधा शुरू हो जाता है। या तो नगर पुलिस को इसकी जानकारी नहीं है, या फिर पुलिस देखकर भी नजर अंदाज कर रही है। देर रात 10 बजे के बाद अगर आप नगर थाना के बाहर से होते हुए पटेल मैदान गोलंबर तक आते हैं तो सड़क किनारे फुटपाथ पर आपको दर्जनों महिलाए व किन्नर खड़ी दिखाई दे देगी। आने वाले ग्राहकों को डील कर वह होटल या अन्य जगहों पर ले जाती है।
वहीं शहर के कुछ होटलों में देह व्यापार खुलेआम चल रहा है। इस धंधे से जुड़े लोग कुछ होटलों के कमरे को बुक कराकर आसानी से इस धंधे को अंजाम दे रहे हैं। कुछ दिनों पहले शहर के रामबाबू चौक स्थित एक राजनीतिक पार्टी के कार्यालय के पास स्थित एक होटल में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस पहुंची भी थी, हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही किसी ने सूचना दे सभी को उक्त होटल से भगा दिया था। वहीं समाहरणालय के सामने सरकारी बस पड़ाव में भी देर रात देह व्यापार चलने की सूचना है। पुलिस को कई बार सूचना भी दी गई, लेकिन पुलिस इस ओर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…
पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…