Samastipur

समस्तीपुर स्थित सीमेंट फैक्ट्री में हादसे में ट्रक चालक की मौत, दूसरे चालक को करवा रहा था गाड़ी पार्क, ट्रक के नीचे आने से हुई मौत

यहां क्लिक कर हमें व्हाट्सएप पर भी Follow करें

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सरसौना गांव के मुन्नी चौक के पास स्थित निजी सीमेंट फैक्ट्री परिसर में ट्रक से सोमवार शाम कुचल कर एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाने के मुरारपुर गांव के मो. यूनिस (55 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर बंगरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है। मृतक के परिजनों को मामले की जानकारी दी गई जिसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

घटना के संबंध में बताया गया है कि संध्या दो ट्रको को फैक्सी परिसर में लगाया जा रहा था। मो. यूनिस अपनी गाड़ी लगाने के बाद दूसरे ट्रक के चालक को गाड़ी पार्क करवा रहा था। इसी दौरान गाड़ी बैक करने के दौरान वह ट्रक के नीचे आ गया। जिससे मौके पर ही कुचल कर उसकी मौत हो गई। हल्ला होने पर बड़ी संख्या में आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गई है।

वहीं बंगरा थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया है। मृतक के परिजनों को भी सूचना दी गई है। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। घटना को लेकर आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। फैक्ट्री परिसर में ट्रक को पार्क किए जाने के दौरान हादसा हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

51 मिनट ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

1 घंटा ago

नीतीश कुमार एक इस्तीफा इसी महीने देंगे, बीजेपी सीएम के लिए 30 मार्च क्यों है टर्निंग प्वाइंट?

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…

2 घंटे ago

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

10 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

11 घंटे ago

डिलीवरी करने जा रहा शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा, समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक के पास 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…

11 घंटे ago