Samastipur

समस्तीपुर में फाइनेंस कर्मी से लूट मामले में लाइनर सहित 4 बदमाश गिरफ्तार, रुपये भी किया गया बरामद, गांव के युवकों ने ही की थी घटना

यहां क्लिक कर हमें व्हाट्सएप पर भी Follow करें

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में पिछले दिनों फाईनेंस कर्मी से लूट मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। लूट की घटना में शामिल लाइनर सहित चार बदमाशों को लूट के रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया है। अनुमंडल पुलिस कार्यालय में सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय ने प्रेसवार्ता करते हुए उक्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 28 सितंबर को कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के एक फाईनेंस कंपनी के कर्मी गुड्डू राज जब रुपए कलेक्शन कर लौट रहे थे तो कर्पूरीग्राम सहनी टोला के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने घेर कर 46 हजार 891 रुपए लूट लिया। इस संबंध में पूर्वी चंपारण के केसरिया थाना के रामपुर कोडर के गुड्डू राज ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

उन्होंने बताया कि लूटकांड लाइनर छोटू कुमार है, जो शंम्भूपटी है। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया है। इसके अलावे लूट की घटना में शामिल शिव कुमार, आशिष कुमार व अंकित कुमार को गिरफ्तार किया गया। यह सभी आरोपी कर्पूरीग्राम थाना के शंभूपट्टी गांव का ही रहने वाला है। डीएसपी ने बताया कि इसके पास से लूटे गए रुपए में से 34 हजार रुपए बरामद किया गया है। डीएसपी ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद कर्पूरीग्राम थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह व अपर थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी के द्वारा मानवीय सूचना के आधार पर कांड का सफल अनुसंधान किया गया है।

इन दोनों पुलिस अधिकारियों की ने बेहतर पुलिसिंग का परिचय दिया है। उन्होंन बताया कि तीनों बदमाशों ने अपनी संलिप्पता को स्वीकार किया है। जब शोभा देवी के यहां से राशि कलेक्शन कर फाईनेंस कर्मी वापस जितवारपुर लौट रहा था, तो लाइनर छोटू ने इसकी सूचना इन तीनों को दी। जिसके बाद तीनों ने शंभूपट्टी सहनी टोल के पास ही कर्मी को घेर लिया और लाठी डंड से मारपीट करते हुए रुपए लूट कर फरार हो गया।

वीडियो… 

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

13 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

14 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

15 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

22 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

24 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago