Samastipur

समस्तीपुर में ठगी का नया तरीका: बिजली बिल की राशि भरने के लिए आ रहे फर्जी कॉल…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- फ्राॅड काॅल से लोगों को झांसा देकर फंसाने के गोरखधंधे की श्रंखला में एक कड़ी और जुड़ गई है। क्षेत्र में एक अनजान नंबर से लोगों को मोबाइल काल व व्हाट्सएप मैसेज कर गुमराह करते हुए फोन-पे पर बिजली बिल जमा करने को कहा जा रहा है। धोखाधड़ी करने वाले लोग मोबाइल पर फर्जी मैसेज भेजकर लोगों को अपना शिकार बनाने की कोशिश में हैं। दरअसल, ठग मोबाइल पर मैसेज भेजते हैं कि आपकी बिजली सप्लाई आज रात से काट दी जाएगी क्योंकि आपका पुराना बिल अपडेटेड नहीं है। इसके साथ ही मैसेज में एक अनजान नंबर भी दिया जाता है, जिस पर कॉल किया जा सकता है।

देखिये कैसे होती है ठगी:

लिंक पर क्लिक करते अकाउंट हो सकता है खाली :

वहीं नंबर पर कॉल करने के बाद ठग लोगों को अपनी बातों में उलझाकर उनको पेमेंट करने के लिए कहते हैं और चेतावनी देते हैं कि अगर पेमेंट नहीं की तो बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा। फिर पेमेंट करने के लिए एक फर्जी लिंक साझा करता है। ऐसे लिंक पर क्लिक कर आपके अकाउंट से पैसा निकाला जा सकता है और भारी नुकसान का सामना भी करना पड़ सकता है। हालांकि ऐसे किसी भी तरह के फर्जी मैसेज के लिए बिजली विभाग की ओर से लोगों को सतर्क भी किया जा रहा है।

लोगों को जागरूक कर रहे एसडीओ :

समस्तीपुर शहरी एसडीओ गौरव कुमार की ओर से लोगों को जागरूक करते हुए कहा गया है कि बिजली काटने, बिल भुगतान आदि के संबंध में कपटपूर्ण कॉल और संदेशों से सावधान रहें। अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें या एसएमएस/मेल के माध्यम से मिले संदिग्ध नंबरों पर कॉल न करें। शहर में कई उपभोक्ताओं को 9134473235 / 7847922109 नंबर से साइबर फ्रॉड द्वारा फोन किया गया था। साइबर फ्राॅड द्वारा मोबाइल नंबर बदल-बदल के भी उपभोक्ताओं को फोन किया जा रहा है। बिजली कंपनी की तरफ से बिल बकाया का मैसेज या कॉल करने पर तुरंत अपने सब डिवीजन दफ्तर में जाकर संपर्क करें। उन्होंने उपभोक्ताओं को अपने बिल ऑनलाइन देखने और ऑनलाइन भुगतान के लिए बिहार बिजली स्मार्ट मीटर ऐप के माध्यम से करने की अपील की है।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

6 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

7 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

8 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

10 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

10 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

13 घंटे ago