Samastipur

‘अति-पिछड़ा आरक्षण बचाओ मोर्चा’ की पदयात्रा शुरू, कर्पूरीग्राम से राज्य सभा सांसद रामनाथ ठाकुर ने झंडी दिखाकर किया रवाना

यहां क्लिक कर हमें व्हाट्सएप पर भी Follow करें

समस्तीपुर : ‘अति पिछड़ा आरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले नीतीश सरकार द्वारा मूल अतिपिछड़ा श्रेणी में शामिल किये गए संपन्न जातियों तेली, तमौली और दांगी को हटाने समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर समस्तीपुर से पदयात्रा की शुरुआत हुई। पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर के पैतृक गांव कर्पूरीग्राम से पटना के लिए पदयात्रा की शुरुआत हुई। इस पदयात्रा को राज्यसभा सांसद व कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इससे पूर्व सांसद रामनाथ ठाकुर, विधान पार्षद सह ‘अति-पिछड़ा आरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा’ के बिहार संयोजक प्रो. रामबली सिंह चन्द्रवंशी सहित मोर्चा के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जननायक के स्मारक स्थल पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान सांसद रामनाथ ठाकुर ने पदयात्रा में शामिल लोगों को शुभकामनाएं दी।

वहीं मोर्चा के संयोजक सह एमएलसी प्रो. रामबली सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि पांच सूत्री मांगों को लेकर पदयात्रा पर निकल रहे है। यह यात्रा कर्पूरीग्राम से चलकर 7 अक्टूबर को पटना के मिलर स्कूल पहुँचेगी। उनकी मुख्य मांग तेली, तमौली और दांगी समाज के लोगों को अतिपिछड़ा का लाभ मिल रहा है, जबकि ये जातियां आर्थिक रूप से ज्यादा सुदृढ़ हैं। इनके कारण करीब 110 जातियां ऐसी हैं, जिनको आरक्षण का लाभ नही मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि वो इन जातियों के अरक्षण के खिलाफ नहीं हैं, पर उन्हें अतिपिछड़ा वर्ग से हटाकर अन्य श्रेणी में आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए। अतिपिछड़ा पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए एससी/एसटी की तर्ज पर कानून बनाने की मांग, पंचायत और निकाय चुनाव में पिछड़ों के लिए आरक्षण को 20 से बढ़ाकर 33 फीसदी करने, रोहिणी कमीशन की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने, जिसमें 95 फीसदी जातियों को आरक्षण का लाभ नहीं मिलने की बात की गई है। इसके अलावा मोर्चा की ओर से जननायक कर्पूरी ठाकुर, अब्दुल क्यूम अंसारी एवं दशरथ मांझी को मरनोपरांत भारतरत्न से सम्मानित करने की मांग की गई है।

वीडियो… 

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

18 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

18 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

20 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

20 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

22 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago