Bihar

‘मोबाइल में मिला आंसर शीट’, सिपाही भर्ती परीक्षा में धांधली करने वाले केंद्राधीक्षक सहित 11 गिरफ्तार

बिहार के कैमूर में सिपाही भर्ती की परीक्षा रविवार को संपन्न हो गई। पुलिस द्वारा भूपेश गुप्त इंटर कॉलेज के केंद्र अधीक्षक संजय सिंह सहित 11 परीक्षार्थियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है।

एसपी ललित मोहन शर्मा के अनुसार केंद्र अधीक्षक के मोबाइल में कई परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड मिला है। छात्रों से बातचीत के सबूत भी मिले हैं। उसके साथ ही प्रथम पाली में एक परीक्षार्थी के पास से आंसर शीट मिला है, वहीं दूसरी पाली में पांच परीक्षार्थियों के पास से आंसर शीट मिला है। परीक्षार्थियों को भी हिरासत में पुलिस ने ले लिया है। पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया जिसमें मोहनिया के एक कोचिंग संचालक की भी संलिप्तता सामने आई है।

मोहनिया में कोचिंग संचालक कमलेश सिंह उसका सरगना निकला है। फिलहाल वह पुलिस की छापामारी से पहले ही फरार हो गया है। सभी लोग परीक्षा में पास करने के नाम पर अच्छे खासे रकम लेकर उनके आंसर को उपलब्ध कराने का कार्य करते थे। पुलिस कई बिंदुओं पर फिलहाल जांच कर रही है। उनके मोबाइल फोन को जब्त कर लिया गया है। आंसर के आयोग को भेज कर इसकी सत्यता की भी पुलिस जांच कराएगी।

कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि भूपेश गुप्त इंटरमीडिएट कॉलेज के केंद्र अधीक्षक सहित 11 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्य सरगना मोहनिया का कोचिंग संचालक कमलेश सिंह फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी चल रही है।

छात्रों द्वारा कमलेश सिंह के मोबाइल में फोन पे के माध्यम से पैसे भेजे गए हैं, जिसका भी सबूत हाथ लगा है। इस मामले में जुड़े अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

12 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

13 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

15 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

21 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

24 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago