Samastipur

10 वर्षों से भी अधिक समय से मुंशी का काम करने वाले मृतक अभय के परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर एजेंसी घेरा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/ताजपुर :- ताजपुर बाजार के स्थानीय हॉस्पिटल रोड स्थित एक छड़, गिट्टी, बालू, सीमेंट व्यवसायी की एजेंसी पर काम करने वाले मुंशी की नवगछिया में संदेहास्पद मौत हो जाने से आक्रोशित परिजन एवं ग्रामीण शव के साथ गुरुवार रातभर और शुक्रवार दिनभर एजेंसी को घेरे रहे। मृतक मुंशी अभय पासवान (34) ताजपुर थाना क्षेत्र के चकपहाड़ (मोरवा) गांव का निवासी था। ताजपुर के एजेंसी में बीते 10 वर्षों से भी अधिक समय से मुंशी का काम करता था। वह बीते 19 सितंबर की देर शाम ताजपुर से गायब हो गया था।

नवगछिया में संदेहास्पद स्थिति में उसकी मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर परिवार के लोग एवं ग्रामीण नवगछिया जाकर उसका शव लेकर 21 सितंबर की रात ग्यारह बजे के करीब ताजपुर पहुंच एजेंसी के सामने रखकर रोष जताने लगे। सूचना मिलते ही अनहोनी या हालात बिगड़ने की आशंका में ताजपुर, बंगरा समेत लगभग आधे दर्जन थाने की पुलिस ताजपुर पहुंच कैम्प करने लगी।

एजेंसी का शटर गिरा था। मजदूर, स्टाफ सारे लोग गायब थे। वहीं मृतक मुंशी के परिजन घटना को लेकर हत्याकांड की एफआईआर दर्ज करने, एजेंसी मालिक को बुलाने व मृतक के आश्रित को पर्याप्त मुआवजा दिलाने की मांग को ले एजेंसी को घेरे रहे। मृतक की बहन अर्चना ने कहा कि मेरे भाई की मौत नहीं हुई है। उसकी हत्या की गई है।

वहीं मृतक के भाई ने कहा कि मेरे भाई को किडनेप कर नवगछिया ले जाकर हत्या कर दी गयी है। वहीं मृतक के भतीजे ने कहा कि उसके चाचा अभय पासवान को नवगछिया में ले जाकर सुनसान जगह पर फेंक दिया गया था। उनके गले पर सुई देने के दो तीन निशान थे। आशंका जताते हुए कहा कि बदमाशों ने उसके चाचा को किडनैप करके जहर का सुई देकर मार दिया है। शुक्रवार को भी मृतक के परिजन शव के साथ एजेंसी को घेरे रहे एवं जिला से वरीय पदाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे।

अंत में जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप एवं पहल पर एजेंसी मालिक से मृतक के आश्रित पत्नी व बच्चे के भरण पोषण के लिए उचित सहायता राशि दिलाने व उचित कार्रवाई के आश्वासन देने परिजन व ग्रामीण घर जाने को राजी हुए। इसके बाद परिजन मृतक के शव को उठाकर अंतिम संस्कार के लिए मृतक के गांव ले गये। इस मामले में ताजपुर थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने कहा कि परिजनों के द्वारा मुंशी की गुमशुदगी का आवेदन दिया गया था। बाद में उसका शव नवगछिया में मिला। परिजनों के द्वारा वहीं से शव का पोस्टमार्टम कराकर लाया गया है। घटना को लेकर परिजनों के द्वारा लिखित आवेदन मिलने पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

5 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

7 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

7 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

9 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

9 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

12 घंटे ago