Samastipur

समस्तीपुर में हॉक्स टीम पर हुए हमले में तीन जवान जख्मी, अवैध रूप से मिट्टी खनन मामले में ट्रक जब्त करने पर पीटा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/वारिसनगर :- मथुरापुर ओपी अंतर्गत मुक्तापुर के पास अवैध रूप से मिट्टी खनन मामले में ट्रक जब्त करने पर कुछ लोगों ने हॉक्स टीम के जवानों पर हमला कर दिया। इससे टीम में शामिल तीन जवान जख्मी हो गये। हमले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक के चालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

इस स्ंाबंध में हॉक्स टीम के चंदन कुमार पांडेय ने मथुरापुर ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है। आवेदन में कहा है कि वह अपने साथी त्रिवेणी कुमार पासवान व गौतम कुमार के साथ क्षेत्र भ्रमण पर थे। मन्नीपुर के रास्ते से एक हाइवा ट्रक पर अवैध रूप से मिट्टी खनन कर लदा हुआ ट्रक मुक्तापुर की ओर जा रहा था। पूछताछ की करने पर चालक ने बताया कि मिट्टी सारी के अमीरी राय का है। गिराने के लिए मुक्तापुर भेजा है।

ट्रक को थाना चलने की बात कही तो अमीरी राय, उसके पुत्र ईशु यादव व भतीजा कृष्णा यादव, चालक व दो तीन अन्य ट्रक को जाने से रोका। इसका विरोध किया तो सभी ने गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जिससे तीनों जवान जख्मी हो गये। पकड़ने के दौरान धक्का मुक्की में कृष्णा यादव व चालक कमल पासवान भी चोटिल हो गया। ओपी अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर मो. खुशबुद्दीन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

25 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

14 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 दिन ago