Samastipur

शहर के पंजाबी कॉलोनी मोहल्ला में दो लोगों के बीच हो रहे झगड़े को शांत कराने पहुंचे शख्स को चाकू मार किया जख्मी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के पंजाबी कॉलोनी गली नंबर-1 में बुधवार की देर शाम दो लोगों के बीच हो रहे झगड़े को शांत कराने पहुंचे चाचा-भतीजा को कतिपय लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। दस दौरान लोगों ने मो. असगर को चाकू मार जख्मी कर दिया। हल्ला होने पर जुटे लोगों के सहयोग से जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मो. असगर को पीठ में चाकू मारा गया है। उधर, घटना की सूचना पर नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया गया है कि मोहल्ला के फूलो और मंजू देवी तथा उनके परिवार के लोगों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। हल्ला होने पर मो. असगर का भतीजा मो. अरमान बीच बचाव करने पहुंचा तो लोग अरमान के साथ ही मारपीट शुरू कर दी। घटना की जानकारी पर उनका चाचा मो. असगर बीच बचाव करने पहुंचे तो मुन्ना राम मंजू देवी आदि ने उनपर ही टूट पड़े। इसी दौरान मुन्ना ने उनपर पीछे से चाकू से वार किया। जिससे मो. असगर जख्मी हो गए।

घर पर पथराव भी किया :

जख्मी असगर ने बताया कि जब सभी लोग उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे गए तो बदमाशों ने उनके घर पर पथराव भी किया। उधर, घटना की जानकारी पीड़ित ने नगर पुलिस को दी।

बाइट :

नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर विक्रम आचार्या ने कहा कि चाकू बाजी की जानकारी मिली है। पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। जख्मी के बयान के आधार पर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

14 मिनट ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

27 मिनट ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

11 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

11 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

12 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

12 घंटे ago