Bihar

बिहार: बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता के पांच ठिकानों पर निगरानी विभाग की छापेमारी, अब तक मिले 20 लाख कैश

बिहार के बांका जिले में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार गुप्ता के पांच ठिकानों पर विशेष निगरानी की टीम ने एक साथ छापेमारी की है। विशेष निगरानी विभाग की टीम पुर्णिया स्थित मरंगा थाना क्षेत्र के ग्वासी गांव में उनके आवास पर भी पहुंच गई है।

जमीन के कागजात भी लगे हाथ

बताया जा रहा है कि कार्यपालक अभियंता के पांच ठिकानों पर तलाशी के दौरान अब तक 20 लाख रुपए कैश विशेष निगरानी टीम के हाथ लगा है। इसके अलावा, कार्यपालक अभियंता ने अपनी पत्नी के नाम पर भागलपुर में तीन भूखंड खरीदे हैं। जिसके कागजात छापेमारी के दौरान विशेष निगरानी टीम को मिले हैं।

इन ठिकानों पर हुई छापेमारी 

बता दें कि कार्यपालक अभियंता के जिन पांच ठिकानों पर छापेमारी चल रही है, उनमें बांका स्थित सरकारी आवास, संजीव गुप्ता का बांका स्थित बिजली विभाग का कार्यालय, संजीव गुप्ता का पैतृक गांव पूर्णिया स्थित मरंगा थाना क्षेत्र के ग्वासी गांव में स्थित आवास, वर्तमान घर भागलपुर के बाबरगंज स्थित आवास और पटना के सगुना मोड़ स्थित फ्लैट शामिल हैं।

एसवीयू के एडीजी कार्यालय ने गुरुवार को बयान जारी कर कहा कि संजीव गुप्ता के विभिन्न ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है। आरोप हैं कि बतौर इंजीनियर काम करते हुए संजीव ने गलत तरीके से एक करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की। काली कमाई करते हुए उन्होंने पटना के दानापुर एवं अन्य जगहों पर प्रॉपर्टी बनाई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

14 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

16 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

17 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

23 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

1 दिन ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago