समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में मोबाइल चोरी और छिनतई के बढ़ते मामले को देखते हुए एसपी विनय तिवारी के द्वारा मिशन अरुणोदय की शुरुआत की गई थी। जनवरी महीने से शुरू हुए इस अभियान के तहत पुलिस ने लूट, छिनतई और चोरी हुई 101 मोबाइल बरामद कर उसके धारक को सौंप दिया।
इस मौके पर एसपी विनय तिवारी ने कहा कि पुलिस टीम ने जनवरी महीने से शुरू हुए इस अभियान के नौवें चरण में लगभग 22 लाख मूल्य के 101 मोबाइल बरामद किया है। टीम-वन 23, टीम-टू 17, टीम-थ्री 14, टीम-फोर 28, टीम-फाइव के द्वारा 17 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। एसपी का बताना है कि जनवरी महीने से शुरू इस अभियान में अब तक करीब 1 करोड़ 88 लाख मूल्य के कुल 721 मोबाइल बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किया जा चुका है। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
समस्तीपुर : दीपावली के अवसर पर समस्तीपुर में सामाजिक संस्था 'द उम्मीद' की ओर से…
समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के प्रांगण में होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस…
समस्तीपुर : सर्दी के मौसम में कोहरे की आशंका को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा-काठगोदाम…
समस्तीपुर: समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मौसम साफ और…
समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के आलोक में डीएम सह जिला निर्वाचन अधिकारी…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विकास भवन में एसी का काॅपर वायर चोरी करने पहुंचे…