Bihar

लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज, बदल सकता है पोलिंग बूथ, 17 अक्टूबर को वोटर लिस्ट चेक कर लें… 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में राज्य निर्वाचन आयोग ने तैयारियां तेज कर दी है। शनिवार को राज्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) एचआर श्रीनिवास ने सभी जिलों के डीएम समेत चुनाव से जुड़े दूसरे अधिकारियों के साथ मीटिंग की और अब तक के काम की समीक्षा की।

सीईओ श्रीनिवास ने सभी डीएम से चुनाव आयोग के नए दिशा-निर्देश के मुताबिक मतदान केंद्रों का प्रस्ताव बनाकर जल्दी भेजने कहा है। सीईओ ने कम वोटिंग परसेंट वाले इलाकों में वोटर जागरूकता अभियान चलाने भी कहा है। आयोग ने अब एक मतदान केंद्र पर वोटरों की अधिकतम संख्या 1000 से बढ़ाकर 1500 कर दी है जिसके आधार पर पोलिंग बूथ के लिए वोटर लिस्ट तैयार होगा। इस वजह से बहुत सारे वोटरों का मतदान केंद्र बदल जाएगा।

मीटिंग में मतदाता सूची को अपडेट करने, 100 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं की फील्ड विजिट करके पुष्टि करने के निर्देश भी दिए गए हैं। कोविड के समय मतदान केंद्र पर मतदाताओं की अधिकतम संख्या 1000 वोटर कर दी गई थी जिसे अब वापस 1500 कर दिया गया है। इस वजह से वोटर के लिए पोलिंग बूथ बदल भी सकता है। लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची का ड्राफ्ट 17 अक्टूबर को जारी हो जाएगा जिस पर दावा और आपत्ति के लिए 30 नवंबर तक का समय होगा। इसके बाद वोटर लिस्ट को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

सीईओ ने डीएम से कहा है कि हर हाल में मृत लोगों का नाम वोटर लिस्ट से हटाना सुनिश्चित किया जाए। कुछ समय पहले आयोग ने 100 साल से अधिक उम्र के वोटरों का एक सर्वे कराया था जिसमें वोटर लिस्ट में दर्ज इससे अधिक उम्र के 35000 मतदाताओं में 17000 ही मिले थे। जनवरी में अपडेटेड वोटर लिस्ट के हिसाब से राज्य में कुल 7.58 करोड़ वोटर हैं जिनमें 3.97 करोड़ पुरुष, 3.60 करोड़ औरत और 2418 ट्रांसजेंडर मतदाता है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : उत्पाद विभाग की टीम पर हमला मामले में 8 नामजद समेत 50-60 अज्ञात पर FIR दर्ज 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…

9 मिनट ago

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

7 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

14 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

14 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

15 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

15 घंटे ago