समस्तीपुर/मोहनपुर :- मोहनपुर प्रखंड के सरारी में गंगा में डूबने वाले तीन युवकों का दूसरे दिन भी कोई पता नहीं चला। हालांकि एसडीआरएफ की टीम ने मंगलवार को दिनभर युवकों की तलाश की। युवकों की नदी में तलाशी के समय ग्रामीणों की भीड़ भी जुटी रही। वहीं पटोरी एसडीओ व मोहनपुर सीओ भी जायजा लेने के लिए गंगा किनारे पहुंचे।
विदित हो कि सोमवार को मोरवा प्रखंड के मरीचा गांव के तीन युवक स्नान के क्रम में गंगा में डूबने के बाद लापता हो गय थे। उनके साथ डूबने वाले दो युवकों को ग्रामीणों ने बचा लिया था। सभी एक बुजुर्ग के निधन पर दाह संस्कार में गये थे। युवकों के डूबने के बाद से ही लगातार खोज की रही है। सोमवार को एसडीआरएफ के पहुंचने के पूर्व ग्रामीणों ने भी अपने स्तर से काफी खोज की थी।
शाम में पहुंची एसडीआएफ की टीम ने खोज शुरू की थी। रात आठ बजे खोज का काम बंद कर दिया था। मंगलवार को सुबह आठ बजे पुन: खोज का काम शुरू किया गया। लेकिन दिनभर की मशक्कत के बाद भी युवकों का पता नहीं चला। युवकों की खोज के लिए एसडीआरएफ की नावें पूरब में निर्माणाधीन बख्तियार-ताजपुर फोरलेन पुल के पास तक गयी, उन्हें सफलता नहीं मिली। मंगलवार को एसडीओ निशिकांत व सीओ विकास सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर तलाशी कार्य की जानकारी ली।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…
बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…